प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर्व पर दीपयात्रा, दुल्हन की तरह सजाया मंदिर

Noida News : प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर्व पर दीपयात्रा, दुल्हन की तरह सजाया मंदिर

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर्व पर दीपयात्रा, दुल्हन की तरह सजाया मंदिर

Tricity Today | प्राण प्रतिष्ठा

Noida News : अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 सेक्टर-82 स्थित मंदिर परिसर में प्रातः 9: 30 बजे से सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। उसके बाद हवन यज्ञ हुआ, जिसमें सभी निवासियों ने आहुतियां अर्पित की। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सायं 6 बजे से मंदिर परिसर से पॉकेट की महिलाओं थाल में दीप सजाकर दीप यात्रा निकाली।

दीयों से जगमग हुआ मंदिर
यात्रा के दौरान भक्तजन ढोल, शंख और घंटा बजाकर जय सियाराम के नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। इस दौरान भक्तों ने जमकर आतिशबाजी भी की। पॉकेट के मेन गेट को दीयों से सजाया गया, इसके बाद मंदिर परिसर को दीयों की रोशनी से जगमग किया गया। भजन कीर्तन के बाद महाआरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।

हर गांव हर शहर अयोध्या धाम बन गया
राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान राम करुणा के सागर हैं । हम सबके आराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भारत सहित सम्पूर्ण विश्व राममय हो गया है। हर गांव हर शहर अयोध्या धाम बन गया। सभी ने जाति, धर्म की दीवारों को तोड़कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया। राम जी प्यार के सागर हैं, जहां नफरत का कोई स्थान नहीं है।

ये भी रहे शामिल 
इस अवसर पर विश्वेंद्र कुमार शर्मा, सुशील पाल, संजय पांडे, गोरेलाल, देवमणि शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, रवि राघव, संतोष तिवारी, राजेश राघव, उत्तम चंद्रा, हंसमणि शुक्ला, संजय शुक्ला, रमेश गुप्ता, रमेश वर्मा, विजय जी, विकास शर्मा, अंगद सिंह तोमर, सर्वेश तिवारी, बीरबल सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, दीपक तिवारी, रमेश चंद शर्मा, बीके भारद्वाज, रविंद्र कुमार, आरसी दास, संगम प्रसाद मिश्रा, अमितेश सिंह, बृज किशोर आदि भक्तजन मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.