दस फुट बाहुबली डोसा के दीवाने हुए शौकीन, इस रेस्टोरेंट में 51 प्रकार मिलेंगे...

नोएडा में लगा Dosa Festival : दस फुट बाहुबली डोसा के दीवाने हुए शौकीन, इस रेस्टोरेंट में 51 प्रकार मिलेंगे...

दस फुट बाहुबली डोसा के दीवाने हुए शौकीन, इस रेस्टोरेंट में 51 प्रकार मिलेंगे...

Tricity Today | 10 फुट बाहुबली डोसा

Noida : जो लोग साउथ इंडियन फूड खाने के शौकीन होते हैं उन्हें डोसा खाना भी बहुत पसंद होता है। ये टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। जब भी आप लोग कहीं बाहर जाते हैं तो आप डोसा खाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में डोसा खाने वाले शौकीनों के लिए अथितियम रेस्टोरेंट सेक्टर-104 में पहली बार डोसा फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसमें 51 प्रकार के डोसा रखे गए है। यह डोसा का फेस्टिवल 15 दिनों तक चलेगा।
वेज और नोज वेज मिलेगा डोसा
रेस्टोरेंट चलाने वाले मनीष का कहना है कि डोसा फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस फेस्टिवल में 51 तरह के डोसा परोसे जाएंगे। डोसा के शौकीन इस दौरान रेस्टोरेंट में आकर अलग-अलग तरह के डोसा का स्वाद चख सकते है। वहीं इस फेस्टिवल में सबसे ज्यादा बाहुबली डोसा ने आकर्षित का केंद्र बना हुआ है। बाहुबली डोसा लगभग 10 फिट लंबा है। डोसा खाने वाले अधिकतर शौकीन बाहुबली डोसा खाने रेस्टोरेंट में आ रहे हैं। साथ ही इसमें तरह वेज और नोज वेज 51 तरह के अलग-अलग डोसा परोसा जा रहा है। यह फेस्टिवल 27 मई से 11 जून तक रहेगा।
दक्षिण भारतीय खानों के लिए फेमस
दरअसल, सेक्टर-104 में स्थित यह रेस्टोरेंट दक्षिण भारतीय खानों के लिए फेमस है। रेस्टोरेंट्स दक्षिण भारत के गांव की तरह बनाया गया है। अंदर बैठने पर आपको दक्षिण भारत के कल्चर दिखाई देगा। यहां के दक्षिण भारतीय कई व्यंजन बहुत फेमस है। अगर आप नोएडा में रहते है और वीकेंड पर दोस्तों या परिवार के साथ लंच या डिनर करना चाहते है तो सेक्टर- 104 स्तिथ हाजीपुर मार्किट में अथितियम रेस्टॉरेंट जा सकते है।
साउथ इंडियन के गांव की तरह सजाया
रेस्टोरेंट्स के संचालक मनीष ने बताया कि हम साउथ इंडिया खानों को परोसते हैं, इसलिए हमने रेस्टोरेंट को साउथ इंडियन के गांव की तरह सजाया हुआ है, ऑथेंटिक लुक देने के लिए हम रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन म्यूजिक भी चलाते हैं, दरसल ये आईडिया होटल मैनेजमेंट कोर्स करते समय आया था, रेस्टोरेंट का नाम अथित्यम इसलिए रखा है, क्योंकि अथित्यम का अर्थ होता है अतिथि देवो भाव:। हम अपने रेस्टोरेंट में आए अतिथियों को भगवान मानते हैं, यह हमारी भारत की संस्कृति रही है इसी वजह से हमने रेस्टोरेंट का नाम अथितियम रखा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.