तेरापंथ महिला मंडल ने लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया, पुलिस आयुक्त से एक मांग की

Noida News : तेरापंथ महिला मंडल ने लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया, पुलिस आयुक्त से एक मांग की

तेरापंथ महिला मंडल ने लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया, पुलिस आयुक्त से एक मांग की

Tricity Today | तेरापंथ महिला मंडल ने लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया

Noida News : यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Laxmi Singh IPS) को 'तेरापंथ महिला मंडल' नोएडा ने 'प्रेरणा सम्मान' से नवाजा है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के उपलक्ष में नोएडा महिला मंडल ने यह सम्मान दिया है। 

महिला संगठन ने पटका पहनाकर सम्मानित किया
राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की 4 प्रमुख योजनाएं हैं। संगठन ने उर्वी मुखरित दीवारों के लिए और कन्या सुरक्षा स्तंभ के लिए जगह उपलब्ध करवाने का निवेदन किया है। अध्यक्ष कविता लोढ़ा ने तेरापंथ महिला मंडल की गतिविधियों के बारे में पुलिस आयुक्त को अवगत करवाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महिला मंडल के कार्यों की सराहना की है। उर्वी मुखरित दीवारें और कन्या सुरक्षा स्तंभ के लिए ग्रेटर नोएडा में G-20 सम्मेलन के स्थान पर स्थान की आवश्यकता है। इसके लिए पुलिस आयुक्त ने दीवारें और स्तंभ उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।

'ग्रेटर नोएडा महिला मंडल के लिए गौरव की बात'
महिलाओं ने कहा कि यह नोएडा महिला मंडल के लिए सौभाग्य की बात है कि जी-20 के प्रतिनिधि जहां पधारेंगे वहीं पर तेरापंथ कन्या मंडल की बनाई गई उर्वी मुखरित दीवारें देखने को मिलेंगी। नोएडा तेरापंथ महिला मंडल ने पुलिस कमिश्नर को शॉल, प्रेरणा सम्मान पत्र, पटका और नोएडा महिला मंडल का बैज़ पहनाकर सम्मानित किया है। 'नारीलोक' पत्रिका भेंट की। डॉक्टर आरती कोचर ने अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारती दूगड़ और सुमन सिपानी की विशेष उपस्थित रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.