आवारा सांड और कुत्तों से पीछा छूटा नहीं, अब शहर में सांपों का आतंक, दो लोगों को काट लिया

Noida News : आवारा सांड और कुत्तों से पीछा छूटा नहीं, अब शहर में सांपों का आतंक, दो लोगों को काट लिया

आवारा सांड और कुत्तों से पीछा छूटा नहीं, अब शहर में सांपों का आतंक, दो लोगों को काट लिया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के निवासियों को बरसात में चौतरफा समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। आवारा सांड और कुत्तों ने शहर के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। अब जलभराव और जल निकासी की परेशानी के कारण सैकड़ों लोगों को सांपों का डर सता रहा है। खासकर इस साल बारिश के दौरान जिले की हाउसिंग सोसाइटीज में सांप निकलने की ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। शहर में दो अलग-अलग जगहों पर सांपों ने दो लोगों पर हमला कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ितों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पहला मामला
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-116 में रहने वाले वाले सचिन पुत्र महेश को बीती रात को सांपों ने काट लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। यह घटना आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी की है।

दूसरा मामला
दूसरा मामला शहर के सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव में रहने वाली आशा देवी सांप ने डस लिया। जिनकी उम्र 30 साल है। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया है। जहां पर महिला का इलाज जारी है। सांप मिलने से गांव के लोगों में दहशत है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.