नोएडा सिग्नेचर ब्रिज शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही हादसा, ऑटो डिवाइडर से टकराया

BIG BREAKING : नोएडा सिग्नेचर ब्रिज शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही हादसा, ऑटो डिवाइडर से टकराया

नोएडा सिग्नेचर ब्रिज शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही हादसा, ऑटो डिवाइडर से टकराया

Tricity Today | पृथला सिग्नेचर ब्रिज

Noida News : नोएडा शहर से बड़ी खबर है। नोएडा के सेक्टर-121 पर पृथला चौक पर बने सिग्नेचर ब्रिज की शुरुआत होते ही बड़ा हादसा हुआ है। रविवार की सुबह करीब 12:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पुल की शुरुआत की और कुछ घंटे बाद ही हादसा हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक ऑटो डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया है। इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है। किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रास्ते से गुजर रहे लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हादसे के दौरान ऑटो में सवार कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।ब्रिज खुलने के कुछ घंटे बाद हो गया हादसा
सेक्टर-121 पृथला चौक पर नोएडा विकास प्राधिकरण ने फ्लाईओवर और ब्रिज का निर्माण करवाया है। यह ब्रिज बनने के बाद नोएडा के सेक्टरों से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी चौक तक ट्रैफिक सिग्नल फ्री हो गया है। लंबे अरसे से लोग इस पुल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पृथला सिग्नेचर ब्रिज का शुभारंभ किया है। ब्रिज शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही यह हादसा हो गया था।

पुलिस ने बताया कि एक ऑटो हादसे का शिकार हुआ है। जिसका नम्बर UP16DT2118 है। ऑटो में यात्री सवार थे, तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। जिसके बाद संतुलन बिगड़ा और पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर को चोट लगी है। ऑटो में अन्य किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया, पुलिस ने ऑटो को रास्ते से हटवा दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.