सलारपुर कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, दो बच्चे नीचे दबे, हालत नाजुक

नोएडा में बड़ा हादसा : सलारपुर कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, दो बच्चे नीचे दबे, हालत नाजुक

सलारपुर कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, दो बच्चे नीचे दबे, हालत नाजुक

Google Image | सलारपुर कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, दो बच्चे नीचे दबे

Noida News : सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले 2 बच्चों के ऊपर सोमवार की सुबह मकान का छज्जा टूट कर गिर गया। दोनों को गंभीर हालत में नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। 

कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक यह थाना नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि 7 वर्षीय आयशा और 3 वर्षीय नाजीम के ऊपर 27 मार्च की सुबह को मकान का छज्जा टूट कर गिर गया। दोनों बच्चों को अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। 

परिजनों ने पुलिस को नहीं दी शिकायत
पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी अस्पताल के द्वारा दी गई है। परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों के द्वारा कोई शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.