नोएडा में इस जगह बनाया जाएगा सबसे लंबा छठ घाट, 19 को पहुंचेंगे सैकड़ो श्रद्धालु

Chhath Puja 2023 : नोएडा में इस जगह बनाया जाएगा सबसे लंबा छठ घाट, 19 को पहुंचेंगे सैकड़ो श्रद्धालु

नोएडा में इस जगह बनाया जाएगा सबसे लंबा छठ घाट, 19 को पहुंचेंगे सैकड़ो श्रद्धालु

Google Image | Symbolic Image

Noida News : दीपावली के बाद नोएडा एनसीआर में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के सैकड़ों लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार 17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा प्रारंभ होगी। शहर में बन रहे अनेकों घाट अंतिम चरण में हैं। हर साल की तरह इस साल भी नोएडा स्टेडियम में छठ घाट का निर्माण अंतिम चरण में है। यह छठ घाट 140 फीट लम्बा, 40 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा होगा। सायंकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बुधवार को प्रवासी महासंघ ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

सफाई का कार्य शुरू
प्रवासी महासंघ अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा स्टेडियम में जोरों से चल रही हैं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु स्टेडियम एक बड़ा छठ घाट बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। स्टेडियम में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। घाट में जल, प्रकाश आदि की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। छठघाट के निकट सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।  छठव्रतियों के कपड़ा बदलने के लिए कृत्रिम कमरे का भी निर्माण किया गया है।
28 से 31 तक पूजा
प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि सूर्योपासना का महान छठ पर्व 17 नवंबर को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। 18 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन खरना की पूजा होगी। 19 नवंबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 20 नवंबर कार्तिक शुक्ल सप्तमी के सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान नोएडा स्टेडियम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.