30 नवंबर तक चलेगा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सही करने का अभियान, इन केंद्रों पर लग रहे कैंप 

गौतमबुद्ध नगर : 30 नवंबर तक चलेगा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सही करने का अभियान, इन केंद्रों पर लग रहे कैंप 

30 नवंबर तक चलेगा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सही करने का अभियान, इन केंद्रों पर लग रहे कैंप 

Google Image | 30 नवंबर तक चलेगा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सही करने का अभियान

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सही कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक चलेगा। 

इस अवधि के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (61 नोएडा, 62 दादरी, 63 जेवर) के मतदान केंद्रों, स्थलों पर विशेष कैंप भी आयोजित कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण पुनरीक्षण अवधि 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तथा विशेष रूप से विशेष अभियान तिथियों 7 नवंबर 2021 दिन रविवार, 13 नवंबर 2021 दिन शनिवार, 21 नवंबर 2021 दिन रविवार, तथा 27 नवंबर 2021 दिन शनिवार को उन सभी स्कूल, कॉलेज में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मतदान केंद्र, मतदान स्थल बनाए गए हैं। 

अगले साल 1 जनवरी, 2022 को 18 साल पूरा करने वाले युवा भी मतदाता पंजीकरण लिस्ट में अपना नाम जोड़ सकते हैं। मतलब उनहें भी आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने का मौका मिलेगा। ये सभी जनपद में लग रहे कैंप या ऑनलाइन अपना नाम निर्वाचन आयोग की लिस्ट में शामिल करा सकते हैं। 

उन्होंने विशेष अभियान को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष अभियान के दौरान सभी स्कूल, कॉलेज खोलें जाएंग एवं बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों के बैठने के लिए स्थान एवं फर्नीचर इत्यादि की समूचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। यह भारत निर्वाचन आयोग से निर्धारित अति महत्वपूर्ण, समयबद्ध कार्यक्रम है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता न बरती जाये।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.