हुंडई शोरूम से निकली कार ने युवती को मारी टक्कर, बुरी तरह घायल

नोएडा : हुंडई शोरूम से निकली कार ने युवती को मारी टक्कर, बुरी तरह घायल

हुंडई शोरूम से निकली कार ने युवती को मारी टक्कर, बुरी तरह घायल

Tricity Today | Hyundai showroom

Noida News : नोएडा सेक्टर-5 स्थित हुंडई शोरूम से निकल रही गाड़ी ने सोमवार दोपहर को एक लड़की को बुरी तरह घायल कर दिया। गाड़ी सर्विसिंग के लिए शोरूम में आई थी। जब गाड़ी को शोरूम से बाहर निकाल रहे थे तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे चल दी। वहीं, पीछे से गुजर रही एक लड़की उसकी चपेट में आ गई। जिसके बाद गाड़ी उसे अपने नीचे घसीटते हुए सामने के सुजुकी के शोरूम के बाहर खड़ी हुई गाड़ी में जा टकराई। आसपास खड़े लोगों ने गाड़ी को उठाकर लड़की को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह है पूरा मामला 
हुंडई के शोरूम में i10 गाड़ी सर्विसिंग के लिए आई थी। जिसे शोरूम के ही एक कर्मचारी द्वारा सोमवार दोपहर को शोरूम से बाहर निकाला जा रहा था। तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से आगे चलदी। वहीं, उसी समय बराबर की बिल्डिंग से आनंदिता अपने ऑफिस के दोस्तों के साथ बाहर निकल रही थी। जैसे ही वह सब शोरूम के बाहर पहुंचे। तभी उन्होंने गाड़ी को तेज रफ्तार में आते हुए देखा। उसके साथी तो वहां से हट गए, लेकिन वह गाड़ी की चपेट में आ गई। 

गाड़ी लड़की को अपने नीचे घसीटते हुए ले गई 
गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि आनंदिता उसके नीचे आ गई। जिसके बाद गाड़ी उसे अपने नीचे ही घसीटते हुए साथ ले गई। हुंडई शोरूम के सामने ही सुजुकी का शोरूम है। गाड़ी अपने नीचे आनंदिता को घसीटते हुए सुजुकी के शोरूम के बाहर खड़ी स्विफ्ट गाड़ी में जा टकराई। जिसके बाद गाड़ी वहीं पर रुक गई। तभी आसपास के खड़े लोगों में भगदड़ मची और सभी वहां पर पहुंच गई। लोगों ने गाड़ी को उठाकर आनंदिता को बाहर निकाला। इस हादसे में आनंदिता बुरी तरह घायल हो गई। लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.