मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार ने की मजदूर की हत्या, मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

NOIDA BREAKING : मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार ने की मजदूर की हत्या, मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार ने की मजदूर की हत्या, मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Tricity Today | Breaking News

Noida News : नोएडा के सर्फाबाद गांव में पैसे मांगने को लेकर ठेकेदार द्वारा मजदूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को सर्फाबाद गांव में उदयवीर मौर्य नामक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मिला था। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले पर मृतक के मकान मालिक ने थाना सेक्टर-113 में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।

क्या है पूरा मामला
मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे थाना सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार डालचंद को  गिरफ्तार किया है। आरोपी ठेकेदारी का काम करता है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक व्यक्ति ठेकेदार से अपनी मजदूरी के पैसे मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी ने अपने साथी कमल के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.