हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे इतने लाख, बिना टिकट लेकर...

यूपी रोडवेज ने नियमों में किया बदलाव : हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे इतने लाख, बिना टिकट लेकर...

हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे इतने लाख, बिना टिकट लेकर...

Google Image | Symbolic Image

Noida News : उत्तर प्रदेश में यात्रा के दौरान रोडवेज बसें दुर्घटना का शिकार होती रहती हैं। हादसे में कई यात्री अपनी जान गवा देते हैं। हाल में ही ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रोडवेज बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवहन निगम में बदलाव किया है। परिवहन निगम ने बस यात्रा के दौरान अपनों को खोने पर उनके परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि डेढ़ गुना बढ़ा दी है। यह जानकारी नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने दी है।

तीन कैटेगरी में दिए जाएंगे पैसे
नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि बस से हादसा होने पर जान गंवाने की स्थिति में पहले पांच लाख रुपये दिए जाते थे। अब उनके परिजनों को को 7 लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे। अवयस्क की सहायता राशि 2 लाख 50 हजार से बढ़ाकर 3 लाख 75 हजार की गई है। जिन बच्चों का टिकट नहीं लगता है उनकी सहायता राशि 1 लाख 25 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 875 हजार हो गई है।

ऑनलाइन बुकिंग शुरू
दूसरी तरफ होली आने में करीब 15 दिन बाकी है। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में शहर में रह रहे प्रवासी अपने घर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। ट्रेनों में बुकिंग फुल है। वेटिंग लेने के बाद भी टिकट कंफर्म होने की कोई गुंजाइश नहीं है। जिसको लेकर यूपी रोडवेज विभाग ने लोगों की सहूलियत के लिए अनेकों अतिरिक्त बसें उतरने जा रही हैं। शुक्रवार से एसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी है। यात्री सफर करने से पहले अपनी सीट को बुक कर सकेंगे।

एसी बसों में सीटों की बुकिंग
नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि होली के दौरान ट्रेनों में वेटिंग को देखते हुए परिवहन निगम ने अपनी एसी बसों में सीटों की बुकिंग खोल दी है। यात्री रोडवेज की वेबसाइट पर जाकर एसी बसों में आगामी तारीखों में एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। ऐसा करने से यात्रियों को बस स्टैंड पर आकर परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। बसों का संचालन होली के एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.