पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने ली चेन की सांस, 12 लाख लीटर पानी लगा

नोएडा में आग का तांडव खत्म : पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने ली चेन की सांस, 12 लाख लीटर पानी लगा

पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने ली चेन की सांस, 12 लाख लीटर पानी लगा

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : नोएडा के सेक्टर-32 में करीब 5 दिन पहले लगी आग को शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक बुझा दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद नोएडा की फायर यूनिट की 15 गाड़ियों, बुलडोजर और ट्रैक्टर की सहायता से 12 लाख लीटर पानी का छिड़काव कर आग को बुझाया गया है। इसके बाद नोएडा वालों ने चेन की सांस ली है। निवासियों ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी (Chief Fire Officer) का धन्यवाद किया है।  पांच दिन में बुझी आग 
सीएफओ नोएडा प्रदीप चौबे ने बताया कि 25 तारीख को होली के दिन शाम को 6:00 यह सूचना मिली थी कि सेक्टर-32 जहां पर नोएडा हॉर्टिकल्चर के सूखे पत्ते लड़कियां डंप की जाती है वहां पर आग लग गई है। उन्होंने बताया कि हमने लगातार 5 दिनों तक 15 गाड़ियों की मदद से शुक्रवार शाम के 6 तक आग को बुझा दिया है।

आग को बुझाने में किन परेशानियों का सामना करना पड़ा
होली के बाद मौसम बदल गया है। जिसके बाद तेज धूप और तेज हवाएं थी। यह डम्पिंग यार्ड पर लगभग 30 से 40 फीट गहरा था जिसमें की सूखे पत्ते और लड़कियां डंप की हुई थी। फायर यूनिट ऊपर से पानी डाल रही थी। लेकिन उसके बावजूद भी बेस तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। जिसकी वजह से वहां पर जेसीबी मंगवाया गया। जेसीबी की मदद से मैदान के लेवल को बराबर करने और टैंकरों से लगातार पानी सप्लाई कर 5 दिन के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया है। 

कैसे लगी आग
जांच में पता चला है कि यह आग किसी व्यक्ति के द्वारा जानबूझ कर लगाई गई है। नोएडा के अधिकारी का कहना है कि शरारती तत्वों के लोगों ने इस घटनाओं को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इसको लेकर कुछ अहम सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा।

आम जनता थी परेशानी
जहां पर आग लगी है, उसके आसपास काफी संख्या में लोग रहते हैं। यह इलाका काफी रिहायशी है, जिसकी वजह से लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा थी। डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की वजह से दूर तक दुर्गंध आ रही थी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.