अब बिकने जा रहा है The Great India Place Mall

कभी था नोएडा की पहचान : अब बिकने जा रहा है The Great India Place Mall

अब बिकने जा रहा है The Great India Place Mall

Google Image | GIP Mall Noida

  • मॉल में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार आ रही कमी 
  • जीआईपी 2007 में बनकर तैयार हुआ, 2016 से डाउनफाल
Noida News : आप नोएडा या दिल्ली एनसीआर के किसी भी शहर में रहते हैं तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप नोएडा के GIP Mall (The Great India Place) के बारे में नहीं जानते होंगे। बल्कि, वीकेंड की शाम को यादगार बनाने के लिए आपने यहां का रुख जरूर किया होगा। यही नहीं, कुछ समय तक इस मॉल को देश का सबसे बड़ा मॉल होने का भी गौरव प्राप्त था। अब हम जो आपको बताने जा रहे हैं, यह खबर आपको थोड़ा निराश कर सकती है और आपको अपनी यादों के झरोखे में GIP में बिताए कुछ भी याद आ जाएं। कभी नोएडा की पहचान रहे GIP मॉल अब अपनी पुरानी रंगत खो चुका है। इसकी वजह मॉल में आने वालों की संख्या में लगातार कमी आना है। इसे देखते हुए इसके मैनेजमेंट ने इसे बेचने का निर्णय लिया है।

पूरे 147 एकड़ क्षेत्र को बेचने की तैयारी
एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के प्रमोटर, जो नोएडा में द ग्रेट इंडिया प्लेस, गार्डन्स गैलेरिया मॉल, वर्ल्ड्स ऑफ वंडर एम्यूजमेंट पार्क और किडजानिया (Kidzania) का संचालन करते हैं। सूत्र बताते हैं कि पूरे 147 एकड़ के डेवलेपमेंट को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इसे कितने में बेचा जाएगा, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मॉल के आधिकारिक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए इसके प्रमोटर्स ने इसके शेयर ट्रांसफर का निर्णय लिया है। मार्केट में जो भी इच्छुक इनवेस्टर्स होंगे, वो कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।

1.7 मिलियन वर्गफीट जमीन अभी खाली
यहां की खाली जमीन को नया खरीदार आगे चलकर डेवलप कर सकता है। यहां अभी करीब 1.7 मिलियन वर्गफीट जमीन को अभी विकसित किया जा सकता है। जो भी खरीदार इसे खरीदेगा, वो इस खाली जमीन का इस्तेमाल आवासीय या कामर्शियल बिल्डिंग बनाने के लिए कर सकता है।

2007 में बनकर हुआ था तैयार
जीआईपी मॉल 2007 में बनकर तैयार हुआ था। यही वो समय था, जब इसे देश का सबसे बड़ा मॉल कहा जाता था। ये मॉल शुरुआत से ही आसपास के क्षेत्र में काफी ख्याति प्राप्त कर चुका था। लोग दूर दूर से यहां शॉपिंग करने और एंटरटेनमेंट के लिए आते थे। लेकिन, 2016 में ठीक इसके सामने डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के चालू हो जाने के बाद से जीआईपी की लोकप्रियता कम होती चली गई। कई कंपनियों के शोरूम भी चले गए और कोरोना काल में तो यहां से कई ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम भी बदं हो गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.