नोएडा-एनसीआर में नहीं थम रहा ठंड का कहर, लोहड़ी के बाद जाने क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Update : नोएडा-एनसीआर में नहीं थम रहा ठंड का कहर, लोहड़ी के बाद जाने क्या रहेगा मौसम का हाल

नोएडा-एनसीआर में नहीं थम रहा ठंड का कहर, लोहड़ी के बाद जाने क्या रहेगा मौसम का हाल

Google Image | दिल्ली एनसीआर में ठंड

Noida : दिल्ली एनसीआर में ठंड के कहर के साथ आये दिन लोगों को कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। वहीं दो दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। एनसीआर में शुक्रवार की सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों को कम ठंड का अहसास हुआ। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी से सर्दी फिर से लोगों को सताएगी और कोहरा भी परेशान करेगा। हालांकि आज भी कोहरे के कारण विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है। 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा का हाल 
नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर से सटे इलाकों में लोगों को राहत मिल रही है। गुरुवार को दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नए साल के बाद सर्दी का सितम झेल रहे, नोएडा वासियों को गुरुवार को हल्की धूप देखने को मिली है। बुधवार देर रात दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई थी। लेकिन दिन में धूप खिलने से ठंड का अहसास कुछ कम हुआ। अब बताया जा रहा है कि 15 जनवरी से कोहरे और सर्दी का सितम बढ़ने की संभावना है। 

आने वाले समय में क्या होंगे हालात 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हवाओं का प्रभाव बढ़ने और आसमान खुलने के कारण तापमान में कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। दिन में धूप, दोपहर बाद ही निकलने की उम्मीद है। दोनों शहरों में सुबह से ही धुंध का असर दिखाई दे रहा है लेकिन शुक्रवार  के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा, इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। वहीं इसके बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा। आईएमडी ने बताया है कि 16 जनवरी से 18 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

 रिपोर्टर: ज्योति कार्की

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.