ओयो होटल में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर

नोएडा में सनसनीखेज वारदात : ओयो होटल में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर

ओयो होटल में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर

Google photo | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा के एक ओयो होटल में महिला की हत्या के बाद सनसनी मच गई। महिला अपने प्रेमी के साथ बीती रात को ओयो होटल में आई थी। वहां पर विवाद के बाद प्रेमी ने महिला के सिर पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छिजारसी के ओयो होटल में मिला शव
नोएडा सेक्टर-63 थाना प्रभारी ने बताया कि 31 मार्च की देर रात को उनको एक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के मुताबिक नोएडा के छिजारसी में एक ओयो होटल है। उसके कमरे में एक महिला की लाश बरामद हुई। जांच में पता चला है कि महिला अपने प्रेमी के साथ ओयो होटल में आई थी। काफी समय तक रुकने के बाद दोनों प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सिर पर वार करके मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी प्रेमी पुलिस ने पकड़ा
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में महिला के पति की शिकायत के आधार पर सेक्टर-63 थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी प्रेमी महिला रिश्तेदार है। महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान आए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.