दादरी से मुंबई जाने वाला वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नोएडा मेट्रो से होकर गुजरेगा, सीईओ ऋतु महेश्वरी ने दी खास जानकारी

अच्छी खबर : दादरी से मुंबई जाने वाला वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नोएडा मेट्रो से होकर गुजरेगा, सीईओ ऋतु महेश्वरी ने दी खास जानकारी

दादरी से मुंबई जाने वाला वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नोएडा मेट्रो से होकर गुजरेगा, सीईओ ऋतु महेश्वरी ने दी खास जानकारी

Tricity Today | वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य हुआ शुरू

Noida News : दादरी से मुंबई तक जाने वाला वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। इसमें एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दादरी से मुंबई जाने वाला वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नोएडा से होकर गुजरेगा। अच्छी बात नहीं है कि यह कोरिडोर नोएडा सेक्टर-145 से 146 मेट्रो स्टेशन के बीच से गुजरेगा। जिसको लेकर कार्य शुरू हो गया है। इस कॉरिडोर से ग्रेटर नोएडा और नोएडा को भी बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है।

दीवारों का निर्माण कार्य शुरू
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की एमडी ऋतु महेश्वरी ने बताया कि मेट्रो लाइन के ऊपर फ्रेट कॉरिडोर की क्रासिंग का कार्य शुरू किया गया है। दीवारों का निर्माण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) करेगी। गर्डर और डेक स्लैब का कार्य 2 क्रेनों से किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया डीएफसीसीआईएल और एनएमआरसी की देखरेख में होगा। इससे एक्वा लाइन पर मेट्रो संचालन में कोई रुकावट नहीं होगी। यह कार्य रात में मेट्रो का परिचालन बंद होने के बाद होगा।

क्या और कैसे होगा फायदा
आपको बता दें कि वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में बनने वाली वस्तुएं और कृषि उत्पाद बेहद कम समय में सीधे मुंबई पहुंच सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ढुलाई का खर्च भी कम होगा। कॉरिडोर तैयार होने के बाद एक मालगाड़ी 13 हजार टन माल के साथ 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ढुलाई कर सकेगी। मौजूदा समय में एक मालगाड़ी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सिर्फ 5 हजार टन माल ही ढो पाती है।

कितने किलोमीटर का हिस्सा कहां होगा
कॉरिडोर का 18 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश, 177 किमी हिस्सा हरियाणा, 567 किमी हिस्सा राजस्थान, 565 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और 177 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में होगा। ईस्टर्न और वेस्टर्न दोनों फ्रेट कॉरिडोर का मेन जंक्शन शादीपुर गांव के पास दादरी में होगा। कॉरिडोर दादरी से मुंबई तक जाने वाला वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर है और इसकी कुल लंबाई 1504 किलोमीटर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.