क्या कल खुलेंगे स्कूल? पढ़िए जवाब

गौतमबुद्ध नगर के लिए जरूरी खबर : क्या कल खुलेंगे स्कूल? पढ़िए जवाब

क्या कल खुलेंगे स्कूल? पढ़िए जवाब

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिले के लाखों अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। पिछले तीन सप्ताह से जिले के तमाम स्कूल बंद हैं। भीषण सर्दी और शीतलहर के कारण जिला प्रशासन लगातार स्कूलों की छुट्टी बढ़ा रहा था। रविवार को शीतकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। सोमवार की सुबह से स्कूल खुलेंगे। गौतम बुध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, "स्कूलों का अवकाश आगे बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।"

नौ बजे से दो बजे तक खुलेंगे स्कूल
शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन का आंशिक आदेश जारी रहेगा। जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर बाद 2:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले करीब 3 सप्ताह से कक्षा बारहवीं तक के सभी स्कूल बंद चल रहे थे। 25 दिसंबर के बाद से स्कूलों में लगातार शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया। अब सोमवार की सुबह से सभी स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, पिछले एक सप्ताह के दौरान स्कूलों ने कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन किया है। गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह ने कहा, "स्कूलों को आगे बंद रखने का आदेश जारी नहीं किया गया है। कक्षा बारहवीं तक के स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर बाद 2:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल भी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगे।"

नर्सरी क्लासेज को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं
दूसरी ओर नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक के लिए ज्यादातर स्कूलों में अवकाश है। बच्चों की घरों से ही ऑनलाइन क्लासेज होंगी। हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुछ स्कूलों में नर्सरी क्लासेस भी ऑफलाइन संचालित करने की जानकारी मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.