पबजी खेलते महिला को छात्र से हुआ प्यार, पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने पहुंची, जानिए फिर क्या हुआ

कुछ हटके : पबजी खेलते महिला को छात्र से हुआ प्यार, पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने पहुंची, जानिए फिर क्या हुआ

पबजी खेलते महिला को छात्र से हुआ प्यार, पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने पहुंची, जानिए फिर क्या हुआ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

आपने व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तो प्यार के बहुत किससे सुने होंगे। लेकिन हम आपको अब एक ऐसी कहानी बताने जा रहे है। जहां एक शादीशुदा महिला पबजी खेलते हुए प्यार में पड़ गई और जिसके साथ प्यार मे पड़ी उसे जब मिली तो वो कक्षा 12 का छात्र निकला।

दरअसल, महिला को पबजी खेलने का बहुत शोक था। गेम खेलते हुये उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई। दोनों साथ रोज गेम खेलने लगे।  देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। जब मिलने की बात आई तो लड़के ने हिमाचल आने मे असमर्थता दिखाई। लेकिन महिला उसी लड़के के साथ ज़िंदगी बीताने का पूरा मन बना चुकी थी। इसके बाद महिला युवक से मिलने उत्तर प्रदेश के इंदौरा में अपने घर से भाग गई। महिला जब युवक से मिली तो दंग रह गयी। जिससे वो प्यार करती थी, वो 12 क्लास का छात्र निकला और महिला की उम्र 26 वर्ष है। 

महिला के घर वालो ने महिला के गुमशुदी की रिपोर्ट पुलिस मे दर्ज करा दी थी। महिला ने परेशान होकर पति को कॉल किया तो पति ने मामला जानने के बाद महिला के अपने साथ रखने के लिए मना कर दिया है। अब महिला को उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.