लिव-इन में रह रहे मुजफ्फरनगर के युवक ने किया सुसाइड, युवती फरार

नोएडा में अजीबोगरीब घटना : लिव-इन में रह रहे मुजफ्फरनगर के युवक ने किया सुसाइड, युवती फरार

लिव-इन में रह रहे मुजफ्फरनगर के युवक ने किया सुसाइड, युवती फरार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida : नोएडा के बरौला गांव में एक युवक ने अपने घर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों ने युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पूरा मामला सेक्टर-49 का है।

घटना के बाद महिला फरार
जानकारी के मुताबिक युवक एक निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी का कर्मी था। मृतक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है जो काफी समय से नोएडा में नौकरी करता था। मृतक के मकान मालिक के अनुसार युवक के साथ एक लड़की लिवइन में रहती थी। इस घटना के बाद महिला फरार है।

पुलिस जांच में जुटी
सेक्टर-49 के थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव में रहने वाले अजय चौहान ने पंखे से फंदा लगा लिया है। मृतक की उम्र 24 साल है। पुलिस की जांच में पता चला कि अजय चौहान कई महीने से एक युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। इन दोनों लोगों ने मकान मालिक को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया था। पुलिस मामले में आत्महत्या और हत्या सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.