पीं-पीं की आवाज से गूंजा शहर, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हर तरफ जाम : पीं-पीं की आवाज से गूंजा शहर, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

पीं-पीं की आवाज से गूंजा शहर, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

Google Image | Symbolic Image

Noida News : शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे हजारों लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने किया है, इस मामले में नोएडा डीसीपी ट्रैफिक से बात की गई उनका का कहना है की कार्रवाई की जा रही है। 

20 मिनट का सफर में लगे दो घंटे 
गौतमबुद्ध नगर गेट से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे। इस मार्ग पर आम तौर पर 15-20 मिनट का सफर आज दो से तीन घंटे तक खींच गया। डीएनडी फ्लाईओवर, जो दिल्ली और नोएडा को जोड़ता है, वहां भी लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें डीएनडी पार करने में ही दो घंटे से अधिक का समय लग गया। 

वाहनों की लंबी कतारें
शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी स्थिति बेहतर नहीं थी। सेक्टर-37 से लेकर सेक्टर-51 तक के मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सबसे अधिक परेशानी का सामना नोएडा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा। कई लोगों ने अपने महत्वपूर्ण मीटिंग और अपॉइंटमेंट मिस किए। 

बढ़ती यातायात समस्या
इस मामले में जब नोएडा के डीसीपी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि ऐसी घटना एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती यातायात समस्या की ओर ध्यान खींचती है। उनका कहना है कि प्रशासन को लंबे समय के समाधान पर काम करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.