बिपिन रावत की मौत पर देश में छाया मातम, गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

CDS Helicopter Crash : बिपिन रावत की मौत पर देश में छाया मातम, गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

बिपिन रावत की मौत पर देश में छाया मातम, गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

Google Image | हेलिकॉप्टर क्रैश

Noida : आज का दिन भारत वासियों के लिए काफी दर्द भरा साबित हुआ है। तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हुई हवाई दुर्घटना में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है। उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्य अधिकारी-सुरक्षाकर्मी भी हादसे का शिकार हो गए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सेना मुख्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के विधायक और सांसदों ने श्रद्धांजलि दी।

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा “तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं सेना के 11 जवानों के निधन का समाचार हृदयविदारक है। राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। ॐ शांति! सांसद ने आगे कहा, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल दें एवं दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी को शीघ्र स्वस्थ करने की कृपा करें।

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा "तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

उत्तर प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा "देश के लिए बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत भारत के लिए एक बड़ी क्षति है। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए देश हमेशा जनरल रावत का ऋणी रहेगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। शांति।"

दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने लिखा कि, "तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए दुखद हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत जी, उनकी धर्मपत्नी व अन्य सेना के अधिकारियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। देश ने आज एक कुशल यौद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया। यह देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं सभी के परिवारों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूं।"

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने लिखा कि, "आज एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से व्यथित हूं। ओम शांति।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.