नोएडा की सड़क पर LIVE 'महाभारत' देखिए, कार सवार ने बनाया VIDEO

हद हो गई साहब! नोएडा की सड़क पर LIVE 'महाभारत' देखिए, कार सवार ने बनाया VIDEO

नोएडा की सड़क पर LIVE 'महाभारत' देखिए, कार सवार ने बनाया VIDEO

Tricity Today | मारपीट

Noida News | गुरुवार की देर रात भिड़ पड़े। बुरी तरह मारपीट हुई। लोगों ने काफी देर तक लाइव 'महाभारत' जैसा युद्ध देखा। सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। इसी दौरान एक कार सवार ने इस लाइव 'महाभारत' को कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग एक दूसरे को व्हाट्सएप के जरिए साझा करके आश्चर्य जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर भी यह वीडियो तेजी से चल रहा है। लोग लिख रहे हैं, "यह तो साहब हद हो गई।" क्या है घटना
यह घटना गुरुवार की देर शाम नोएडा में सेक्टर-16 की है। बीच सड़क युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। करीब 20-25 युवक आपस में भिड़ गए। खूब मारपीट हुई। एक-दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुजर रहे वाहन चालक भी ठहर गए। करीब 10 मिनट तक यह गुत्थमगुत्था लोग देखते रहे। सड़क पर ट्रैफिक जाम भी लग गया। इस बारे में पुलिस को जानकारी है, लेकिन अभी तक गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। युवकों के बीच यह बवाल क्यों हुआ, इस बारे में भी लोगों को कोई खास जानकारी नहीं है। बस इतना पता चला है कि यह सारे युवक यहां बाहर से आए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.