नोएडा में 1500 करोड़ का कारोबार होगा, ज्वेलरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पूरी जानकारी

बड़ी खबर : नोएडा में 1500 करोड़ का कारोबार होगा, ज्वेलरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पूरी जानकारी

नोएडा में 1500 करोड़ का कारोबार होगा, ज्वेलरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पूरी जानकारी

Google Image | नोएडा में 1500 करोड़ का कारोबार होगा, ज्वेलरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Gautam Buddh Nagar : पिछले दो सालों से मंदी की मार झेल रहे सर्राफा व्यापारियों के चेहरे की रौनक लौट आई है। दीपावली पर्व से जुड़े त्योहार धनतेरस के दिन ये चमत्कार हुआ। दरअसल इस दिन दिल्ली समेत देश के सर्राफा व्यापारियों ने सोने-चांदी के गहनों एवं अन्य सामान का बेहद अच्छा व्यापार किया।

संस्थागत आंकड़ों में इतना कारोबार
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) दिल्ली एनसीआर के संयोजक तथा कैट के ज्वेलरी विंग ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्ड स्मिथ फेडरेशन (AIGF) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया, आज धनतेरस पर देश भर में लगभग 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री हुई जो लगभग 7.5 हजार करोड़ रुपये है। 

दिल्ली में रिकॉर्ड बिक्री
देश के अन्य राज्यों के अलावा दिल्ली में करीब 1000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। वहीं इस खास मौके पर महाराष्ट्र में करीब 1500 करोड़, उत्तर प्रदेश में 600 करोड़, दक्षिण भारत में करीब 2000 करोड़ का स्वर्ण आभूषणों का व्यापार हुआ।

उछाल आया है
इस दौरान गहनों के साथ सोने-चांदी के सिक्के, नोट, मूर्तियां और बर्तनों की बिक्री में भी उछाल आने की उम्मीद लगाई गई है। कोरोना काल के 19 माह बाद देश के ज्वेलरी के बाजार में पहली बार यह चमक देखी जा रही है। इससे देश भर का सर्राफा कारोबार उत्साहित हैं। इस उत्साह का बड़ा कारण देश में कोरोना के मामलों का न्यूनतम स्तर पर आना तथा रिकार्ड मात्रा में कोवीडरोधी टीकाकरण का होना है।

बिक्री बढ़ेगी
कोरोना ने दो साल से देश भर में शादियों के आयोजन को भी काफी प्रभावित किया था। अब हालात सामान्य होने की ओर हैं, तो नवंबर के मध्य से अगले वर्ष तक ज्यादा शादियों का बड़ा सीजन आ रहा है। शादी से सम्बंधित गोल्ड, ज्वेलरी एवं अन्य वस्तुओं की बिक्री भी बड़ी मात्रा में बढ़ने की सम्भावना है।

कोबिड से पहले के स्तर पर पहुंचा
सुशील कुमार जैन अध्यक्ष सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन एवं संयोजक कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स दिल्ली एनसीआर ने बताया कि भारत में सोने की मांग वापस कोविड पूर्व स्तर पर आ रही है। बाजार में खरीदारी जबरदस्त  दिख रही है। धनतेरस स्वास्थ्य और धन की कामना का त्यौहार है। इस त्यौहार पर लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी करते हैं।

बढ़ कर 60 हजार करोड़ हुआ
देश में सोने की मांग 2020 की सितंबर तिमाही के दौरान 100 टन के आसपास रही। मूल्य के मामले में भारत की तीसरी तिमाही में सोने की मांग 37 प्रतिशत बढ़कर 60000 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले 43000 करोड़ रुपए थी। नोएडा में इस बार सोने, चांदी के आभूषण, सिक्के आदि ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। इस संकेत को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस दिवाली पर नोएडा में भी कोरोना वायरस  काल के पूर्व स्तर से भी अधिक बिक्री हुई है।

टीकाकरण का रोल है
यह सकारात्मक व्यापार और उपभोक्ताओं की भावनाओं की वापसी के साथ बाजार में बिक्री को बढ़ता दर्शाता है। यह मुख्य रूप से उच्च टीकाकरण दरों और गिरती संक्रमण दर के साथ भारत सरकार की महामारी पर एक मजबूत पकड़ के कारण है। जिससे आर्थिक गतिविधि में भारतीय बाजारों के बिक्री बढ़ाने के  मजबूत संकेत  है।

ऑफलाइन हो रही खरीदारी
सुशील कुमार जैन ने कहा कि नोएडा के बाजारों की बात करें, तो यहां भी पिछले सालों के मुकाबले इस बार बिक्री त्योहारों के चलते पूर्व कोविड-19 से भी अधिक है। व्यापार अप्रत्याशित रूप से बड़ा हुआ है। लोग ई-कॉमर्स पोर्टल पर ऑनलाइन खरीदारी से हटकर बाजार की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे भी बहुत अच्छा व्यापार हो रहा है। यह गति आगे भी चलती रहेगी। आज के माहौल को देखते हुए नोएडा के बाजारों में लगभग 15100 करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई है।

1500 का करोड़ कारोबार होगा
अगर नोएडा के बाजारों की बात करें, तो सोना आभूषण में व्यापारियों की 350 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बिक्री 300 करोड़, गारमेंट्स की बिक्री 150 करोड़, गिफ्ट आइटम्स आदि की बिक्री 250 करोड़, बर्तन आदि की बिक्री 50 करोड़, सजावट के सामानों की बिक्री 50 करोड़ एवं फर्नीचर की बिक्री 250 करोड़, अन्य सामानों की बिक्री 250 करोड़ के साथ कुल 1500  करोड के आसपास बिक्री होने के संकेत हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.