नोएडा के तापमान में नहीं होगा ज्यादा बदलाव, जानें AQI...

दिल्ली एनसीआर में सुबह और शाम बढ़ी ठंड : नोएडा के तापमान में नहीं होगा ज्यादा बदलाव, जानें AQI...

नोएडा के तापमान में नहीं होगा ज्यादा बदलाव, जानें AQI...

Google Image | Symbolic Image

Noida News(अंकित दहिया) : दिल्ली एनसीआर के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, सुबह शाम ठंड का अहसास जरूर होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल और कोहरा छाए रह सकते हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिसंबर के पहले हफ्ते तक सुबह धुंध पड़ने की संभावना है। प्रदूषण से अभी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।

कुछ दिन मौसम में नहीं होगा बदलाव
शुक्रवार की शाम को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में आर्द्रता 43 प्रतिशत तक रहेगी। हवाओं की गति धीमी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से मौसम में कुछ नमी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में सुबह और शाम की ठिठुरन रहने वाली है।

जानें AQI…
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में सुबह 398 से घटकर शाम तक एक्यूआई 372 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 294, गुरुग्राम में 310, गाजियाबाद में 312, नोएडा में 349 एक्यूआई दर्ज किया गया।

ठंड में रखें ख्याल 
बता दें कि ठंड के मौसम में वजन बढ़ना स्वाभाविक होता है। इसे हम नजरअंदाज कर देते हैं। सर्दियों में हमारे अंदर आलस आ जाता है और हमारा वजन बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। इससे हमारा आलस दूर होगा और खाया पीया भी सही से पचेगा। सर्दियों में हमें खाने पीने पर ध्यान देना चाहिए। सर्दियों में हमें प्यास कम लगती है, लेकिन हमें समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.