जानिए हर कोतवाली की रैंकिंग

गौतमबुद्ध नगर के यह 13 थाने उत्तर प्रदेश में नंबर-1 : जानिए हर कोतवाली की रैंकिंग

जानिए हर कोतवाली की रैंकिंग

Google Image | Symbolic

Noida News : उत्तर प्रदेश पुलिस ने जुलाई माह में प्रदेश भर में आइजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर थानावार रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में गौतमबुद्धनगर के 13 थानों ने पहला स्थान प्राप्त किया है। सभी 13 थानों ने 100% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जारी रैंकिंग के अनुसार नोएडा के 27 थानों में से 13 थाने प्रथम स्थान पर काबिज है। वही 14 थाने 930 से 1550 तक के स्थानों पर है।

जानिए किसको अंक मिले
बादलपुर थाना, महिला थाना, सेक्टर-126 थाना, फेस-3 थाना, सेक्टर-39 थाना, सेक्टर-113 थाना, ईकोटेक-1 थाना, सेक्टर-63 थाना, सेक्टर-58 थाना, दनकौर थाना, सेक्टर-24 थाना, बिसरख थाना, सेक्टर-20 थाना ने 90 में से 90 अंक प्राप्त किए हैं। यह सभी 13 थाने प्रथम स्थान पर काबिज है। वहीं थाना रबूपुरा व थाना कासना 88 अंक प्राप्त कर 930 वे स्थान पर है। थाना सूरजपुर और जारचा 86 अंक प्राप्त कर 1128 वे नंबर पर है। थाना दादरी 84 अंक प्राप्त कर 1246वे स्थान पर है। थाना फेस टू और एक्सप्रेसवे 83 अंक प्राप्त कर 1308 वे स्थान पर है। सेक्टर 49 थाना 82 अंक प्राप्त कर 1323वे स्थान पर काबिज है। थाना फेस वन 78 अंक प्राप्त कर 1403वे स्थान पर है। 

बीटा-2 सबसे पीछे 
थाना नॉलेज पार्क 74 अंक प्राप्त कर 1473 वे स्थान पर है। ईकोटेक 3 थाना 72 अंक प्राप्त कर 1494 वे स्थान पर है। थाना जेवर और सेक्टर 142 थाना 70 अंक प्राप्त कर 1511वे स्थान पर है। जिले में आईजीआरएस रैंकिंग में बीटा-2 थाना 64 अंक प्राप्त कर 1550 वे स्थान पर सबसे नीचे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.