क्रिकेटर महेंद्र धोनी समेत इन 5 हजार लोगों को नहीं मिलेगा घर, जानिए पूरा मामला

नोएडा से बड़ी खबर : क्रिकेटर महेंद्र धोनी समेत इन 5 हजार लोगों को नहीं मिलेगा घर, जानिए पूरा मामला

क्रिकेटर महेंद्र धोनी समेत इन 5 हजार लोगों को नहीं मिलेगा घर, जानिए पूरा मामला

Google image | क्रिकेटर महेंद्र धोनी

Noida News : अम्रपाली प्रोजेक्ट से जुड़े 5,000 घर खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा नहीं मिलेगा। इसमें भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी भी शामिल है। दरअसल, इन लोगों ने अपने फ्लैट की किस्त जमा नहीं की है। जिसकी वजह से इनके आवंटन रद्द किए जाएंगे। घर खरीदारों को 2019 से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, उसके बावजूद नहीं बकाया पैसा देने के लिए घर खरीदार तैयार नहीं है। जिसकी वजह से अब इनको अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अगर आगामी तीन हफ्तों के भीतर घर खरीदारों ने किस्तों का पैसा जमा नहीं किया तो आवंटन कैंसिल हो जाएगा और फ्लैट नहीं मिलेगा

इन्होंने कोर्ट में किया था क्लेम
यह एक्शन उन घर खरीदारों के खिलाफ हो रहा है, जिन्होंने कोर्ट में फ्लैट लेने के लिए क्लेम किया था। उसके बावजूद भी पिछले 4 सालों में एक पैसा भी किस्त के रूप में नहीं चुकाया। इन 5,000 घर खरीदारों को कई बार कोर्ट रिसीवर ऑफिसर की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, लेकिन फिर भी किस्त का एक भी पैसा जमा नहीं किया गया। अब इनके फ्लैट का आवंटन रद्द किया जाएगा। इन घर खरीदारों में एमएस धोनी भी शामिल है।   

आम्रपाली के गौतमबुद्ध नगर में 21 प्रोजेक्ट
आपको बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली के 21 प्रोजेक्ट हैं। आम्रपाली बिल्डर को सुप्रीम कोर्ट ने दिवालिया घोषित कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कर रहा है। कोर्ट ने इस परियोजना के लिए एक कोर्ट रिसीवर को भी नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि कुछ फ्लैट खरीदारों ने कब्जा ले लिया है। उसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया है। ऐसे में अब अंतिम नोटिस देकर सारा पैसा जमा करने के लिए कहा है। अगर आगामी कुछ दिनों में घर खरीदारों ने पैसा जमा नहीं किया तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.