नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इन 6 बिल्डरों पर लगा एक करोड़ से अधिक का जुर्माना, देखें पूरी लिस्ट

बड़ी खबर : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इन 6 बिल्डरों पर लगा एक करोड़ से अधिक का जुर्माना, देखें पूरी लिस्ट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इन 6 बिल्डरों पर लगा एक करोड़ से अधिक का जुर्माना, देखें पूरी लिस्ट

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida/Greater Noida News : फ्लैट खरीदारों (Home Buyers) को परेशान करने पर यूपी रेरा (UP Rera) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Noida & Greater Noida) के 6 बिल्डरों पर एक करोड़ से भी अधिक का जुर्माना लगाया है। यूपी रेरा का आदेश है कि इन 6 बिल्डर (Builder) को एक महीने के अंदर अपना जुर्माना जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर इन बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी करके वसूली की जाएगी। यूपी रेरा की तरफ से आदेश दिया गया है कि आगामी 15 दिनों के भीतर आदेश का पालन करना होगा।

6 बिल्डरों के खिलाफ एक्शन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हजारों खरीदार परेशान हैं। हजारों खरीदा अभी तक अपना आशियाना नहीं बसा पाए हैं। बिल्डर ने फ्लैट खरीदारों से पैसे तो ले लिए, लेकिन उनको अपना घर नहीं दिया है। ऐसे में फ्लैट खरीदा यूपी रेरा के चक्कर काट रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 6 बिल्डरों पर यूपी रेरा ने एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि जमा न करने पर इन बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर वसूली होगी।

82वीं बैठक में लिया फैसला
यूपी रेरा ने 82वीं बैठक में 6 बिल्डरों के खिलाफ 1.08 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। यूपी रेरा के सचिव राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि 15 दिन के अंदर बिल्डरों को आदेशों का पालन करना होगा और उसकी रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही जुर्माने की धनराशि एक माह के अंदर जमा करानी होगा। अगर जुर्माना जमा नहीं कराया तो फिर बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट यानी कि आरसी जारी किया जाएगा। संबंधित जिला प्रशासन उस पर वसूली करेगा।

इन बिल्डरों पर लगा जुर्माना
  1. अल्फा कॉर्प डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर 8.75 लाख रुपए
  2. अंसल अर्बन कोंडोमिनियम प्राइवेट लिमिटेड पर 3.09 लाख रुपए
  3. सुपरटेक लिमिटेड पर 6.37 लाख रुपए
  4. गार्डेनिया इंडिया लिमिटेड पर 35.41 लाख रुपए
  5. सर्वोत्तम रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर 27.08 लाख रुपए
  6. आरसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर 19.33 लाख रुपए

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.