इटली के ये पांच राइडर्स ग्रेटर नोएडा में दिखाएंगे कमाल, जानिए रफ्तार के सौदागरों में क्या है खास

Indian MotoGP : इटली के ये पांच राइडर्स ग्रेटर नोएडा में दिखाएंगे कमाल, जानिए रफ्तार के सौदागरों में क्या है खास

इटली के ये पांच राइडर्स ग्रेटर नोएडा में दिखाएंगे कमाल, जानिए रफ्तार के सौदागरों में क्या है खास

Google Image | Symbolic

Noida Desk : बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली मोटोजीपी रेस को देखने के लिए विश्वभर के कई फैन्स ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं। 22 से 24 सितंबर तक देश में पहली बार मोटोजीपी भारत का आयोजन किया जा रहा है। 19 सितंबर को सभी टॉप इंटरनेशनल बाइक राइडर्स नोएडा और ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे। पहले चैंपियनशिप का नाम इंडियन ग्रां प्री था, जिसे बदलकर मोटोजीपी भारत 2023 कर दिया गया है। यह ग्रैंड प्रिक्स मोटरसाइकिल (MotoGP) की 13वीं रेस होगी।

दुनियाभर की 11 टीमें हिस्सा ले रहीं 
इस चैंपियनशिप में दुनियाभर की 11 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इनमें मास्टर एनर्जी यामाहा, डुकाटी लेनोवो टीम, अप्रिलिया रेसिंग, रेप्सोल होंडा टीम, रेड बुल केटीएम फैक्टरी रेसिंग, ग्रेसिनी रेसिंग, मोटोजीपी (डुकाटी), प्राइमा प्रामैक रेसिंग (डुकाटी), मूनी वीआर46 रेसिंग टीम (डुकाटी), आरएनएफ मोटोजीपी टीम (अप्रिलिया), टेक3 गैसगैस फैक्टरी रेसिंग (केटीएम), एलसीआर होंडा कैस्ट्रोल/इडेमित्सु शामिल हैं। इनका प्रतिनिधित्व 22 राइडर्स करेंगे। हर टीम में दो राइडर होंगे। 

इस रेस में हिस्सा लेने वाले 22 राइडर्स में से 5 राइडर इटली के हैं। आपको बताते हैं कि कौन से राइडर हैं, जो इस रेस में हिस्सा लेंगे। 
1 फ़्रांसिस्को बैगनिया (Francesco Bagnaia)
2 डेनिलो पेत्रुकी (Danilo petrucci)
3 लुका मारिनी (Luca Marini)
4 फ्रेंको मॉर्बिडेली (Franco Morbidelli)
5 एनेया बस्तियानिनी (Enea Bastianini)

1. फ्रांसेस्को बगानिया (इटली) Bike No. 1
फ्रांसेस्को ‘पेको’ बगानिया 2018 मोटो 2 में खिताब जीतने के साथ 2019 में मोटोजीपी में पहुंचे हैं। 2021 में आरागान में खिताब नहीं जीत पाए थे। बगानिया ने 2022 के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और आखिर में सीजन के समापन तक वह ताज हासिल करने की स्थिति में आ गए। 2023 सीजन में नंबर एक राइडर के तौर पर चल रहे पेको एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बगानिया ने 183 रेस में हिस्सा लिया, जिनमें से वह 26 में जीते हैं। यह फ़िलहाल इटैलियन राइडर की आखिरी चैंपियनशिप में खिताबी दौड़ में सबसे आगे हैं।

2. डेनिलो पेत्रुकी (इटली) Bike No. 9
32 वर्षीय डेनिलो पेत्रुकी एक ग्रैंड प्रिक्स मोटरसाइकिल रेसर है। इन्होंने 2022 में सुपर बाइक विश्व चैंपियनशिप दो रेस में जीत हासिल की है। इन्होंने 1998 में मिनी क्रॉस बाइक के साथ रेस करनी शुरू की। 2007 में पेत्रुकी ने यामाहा आर6 कप में प्रतिस्पर्धा की और यूरोपीय सुपरस्टॉक 600 चैम्पियनशिप में कुछ प्रदर्शन किये। R6 कप में उनकी रनर अप स्थिति ने उन्हें अगले सीज़न के लिए यामाहा मोटर इटालिया में हिस्सा लिया। 2008 में पेत्रुकी ने यूरोपीय सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप में अपना पहला पूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सत्र लड़ा, दो पोल स्कोर किए और अंतिम चैंपियनशिप स्टैंडिंग में कुल मिलाकर सातवां स्थान अर्जित किया। अपने करियर में डेनियल ने अब तक 170 रेस में हिस्सा लिया है। 

3. लुका मारिनी (इटली) Bike No. 10
24 वर्षीय लुका मारिनी इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स मोटरसाइकिल युवा रेसर हैं। ग्रेटर नोएडा में आने वाले 22 खिलाड़ियों में से एक मारिनी 2020 मोटो 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप में रनर अप रह चुके हैं। वहीं 2015 की मोटो 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह 21वें स्थान पर रहे थे। अब तक के करियर में मारिनी ने 137 रेस में हिस्सा लिया है, जिनमें से उन्होंने 6 में जीत हासिल की है। 

4. फ्रेंको मार्बिडेली (इटली) Bike No. 21 
2018 में मोटो 2 विश्व चैंपियन के बाद मोटोजीपी में प्रवेश करते हुए 28 वर्षीय मार्बिडेली 2020 में उस समय चमके, जब वह चैंपियनशिप में उपविजेता रहे। उस फार्म ने उन्हें 2021 में खिताब के प्रमुख दावेदारों में से एक बना दिया, लेकिन घुटने की चोट के कारण उनका सीजन खराब हो गया। साल 2022 के बाद लगातार खराब प्रदर्शन कर रही यामाहा टीम के लिए 2023 भी अच्छा नहीं रहा। अब हालांकि मार्बिडेली 2024 में अपने करियर में और भी अच्छा करने की तयारी में जुट गए हैं। अपने करियर में मार्बिडेली ने 164 रेस में हिस्सा लिया है, जिनमें से वह 10 में विजेता रहे हैं। 

5. एनिया बस्तियानिनी (इटली) Bike No. 23
25 वर्षीय एनिया बस्तियानिनी उर्फ ‘द बीस्ट’ ने 2020 मोटो 2 विश्व चैंपियनशिप जीती है। अब तक के करियर में उन्होंने 164 रेस में हिस्सा लिया है, जिनमें में उन्होंने 10 में जीत हासिल की है। रुकी सीजन में पहली बार मोटोजीपी पोडियम हासिल किया और करियर की शुरुआत में ही पहली जीत दर्ज की। 2023 उनके लिए लकी रहा, क्योंकि इस साल उन्होंने बगानिया के साथ फैक्ट्री की सीट दिला दी, लेकिन पुर्तगाल में कंधे की चोट के कारण उनका साल खराब गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.