गौतमबुद्ध नगर से इन तीन चेहरों को मिली कांग्रेस की नेशनल कमेटी में जगह, पढ़िए पूरी लिस्ट

AICC Appointment : गौतमबुद्ध नगर से इन तीन चेहरों को मिली कांग्रेस की नेशनल कमेटी में जगह, पढ़िए पूरी लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर से इन तीन चेहरों को मिली कांग्रेस की नेशनल कमेटी में जगह, पढ़िए पूरी लिस्ट

Tricity Today | पंखुड़ी पाठक, दीपक भाटी चोटीवाला, पुरषोत्तम नागर

Noida News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ गौतमबुद्ध नगर जिले से तीन लोगों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सदस्य नामित किया गया है। जिसमें नोएडा से कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं पंखुड़ी पाठक और दादरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला शामिल हैं। नोएडा से पुरषोत्तम नागर को एआईसीसी सदस्य नामित किया गया है। पंखुड़ी पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा, "सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी अब और भी ज़्यादा बढ़ गई है। हमें पहले से अधिक मेहनत करके प्रदेश में संगठन को मज़बूत करना है।"

गाजियाबाद से सात नेता बने एआईसीसी सदस्य
पड़ोसी जिले गाजियाबाद से आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपा कौल, बबली नागर, डौली शर्मा समेत सात लोगों को एआईसीसी में जगह मिली है। आपको बता दें कि रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले एआईसीसी के सदस्यों की घोषणा की गई है। गाजियाबाद से आचार्य प्रमोद कृष्णम्, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दीपा कौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबली नागर, डौली शर्मा, डॉ.संजीव शर्मा और हरेंद्र कसाना के नाम सूची में शामिल हैं। बिजेंद्र यादव को कॉप्शन में एआईसीसी का सदस्य बनाया गया है।

यह है यूपी से पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश के एआईसीसी सदस्यों की सूची में लल्लन कुमार, नरेश वाल्मीकि, शिव पांडे, नकुल दुबे, अनस रहमान, रफत फातिमा, मुकेश चौहान, पंकज तिवारी, ममता चौधरी, सुरेन्द्र कुशवाहा, अली अकबर पप्पू, मेजर राणा शिवम सिंह, डॉ.पीएल पुनिया, ज्ञानेश शुक्ला, मोहसिना किदवई, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवलाल कोरी, रमा कश्यप, ममता वर्मा, पूर्व एमएलसी हरीश वाजपेई, जफर अली नकवी, सतीश अजमानी, रवि शंकर त्रिवेदी, जीत लाल सरोज, सुभाष पाल, सोनिया गांधी और सुशील पासी शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन शामिल
एआईसीसी में उत्तर प्रदेश से ताल्लिक रखने वाले पूर्व मंत्रियों और सांसदों को भी जगह मिली है। इनमें विरेन्द्र यादव, करिश्मा ठाकुर, जेपी पाल, अशोक सिंह, अब्दुल मन्नान, सोहेल अख्तर अंसारी, राजेश शुक्ला, संजीव दरियाबादी, प्रतिभा अटल पाल, अजय कपूर, आलोक मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, शरद मिश्रा, अंशु तिवारी, बृजलाल खाबरी, राहुल राय, प्रदीप जैन आदित्य, शिव नारायण परिहार, मनीराम कुशवाहा, सुधांशु त्रिपाठी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रमेश चंद्र कोरी, सुबोध शर्मा, पंकज मिश्रा, नीलम भारती, शिवकांत तिवारी, राजीव लोचन निषाद, अभिमन्यु सिंह, अनिल कुमार यादव, मुजफ्फर अली गुर्जर, दीपक कुमार, देवेन्द्र कश्यप, तुक्खीमल खटीक, विदित चौधरी, दीपा कौल, डौली शर्मा, बबली नागर, डॉक्टर संजीव शर्मा, हरेन्द्र कसाना, आचार्य प्रमोद कृष्णम, हाजी मरगूब, अवनीश काजला, रोहित राणा, गौरव भाटी और मनोज त्यागी शामिल हैं।

पूरे प्रदेश में संतुलन बनाया गया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एआईसीसी के लिए नेताओं को नामित करने के लिए जिलों, जातियों और क्षेत्रों का पूरा ख्याल रखा है। एआईसीसी सदस्यों में अनिल शर्मा, योगी जाटव, मीम अफजल, हेनरीता सिंह, शेरबाज पठान, सचिन चौधरी, ओमकार कटारिया, रिजवान कुरैशी, विनोद गुंबर, संजय कपूर, अरशद अली खान, दीपक भाटी चोटीवाला, पंखुड़ी पाठक, पुरुषोत्तम नागर, डॉक्टर राजेश मिश्रा, सरिता पटेल, प्रमोद पांडे, राहुल राजभर, संजीव सिंह, मोहम्मद मकसूद खान, मनोज कुमार यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, नदीम जावेद, लालजी चौहान, राकेश मौर्या, भगवती चौधरी, रामराज गोंड, तमजीद अहमद, अनुराग नारायण सिंह, देविकानंद पाठक, माजिन हुसैन, मथुरा प्रसाद कुशवाहा, जितेन्द्र कश्यप, ओमवीर यादव, मोहम्मद इलियास अंसारी, अशफाकुल्लाह खान, कुमुद गंगवार और ईश्वर दयाल पासवान को शामिल किया गया है।

सलमान खुर्शीद एआईसीसी सदस्य
फर्रुखाबाद से पूर्व केंद्रीय सलमान खुर्शीद हैं। उनके अलावा राजेश शुक्ला, प्रभाकर मिश्रा, शहनवाज अहमद उर्फ मंगल, नईम अहमद सिद्दकी, अब्बास मुर्तजा शम्सी, राजेश सिंह काली, कमल किशोर कमांडो, राज बहादुर यादव, अभिषेक सिंह पटेल, रमेश शुक्ला, श्रीप्रकाश जयसवाल, कनिश्का पांडे, हर प्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, राहुल रिचार्य, रंजीत सिंह जुधेव, अखिलेश शुक्ला, प्रद्युम्न दुबे, रुपेश भदौरिया, गीता काकरान, डॉक्टर यूनुस चौधरी, कमलेश रतन, मुनेन्द्र सूद, राशिद अल्वी, असद मौलई, फूल कुंवर, नूर बानो, मतीउर रहमान बबलू, बद्रुद्दीन कुरैशी, रेखा शर्मा, सीताराम केसारी, अनिल श्रीवास्तव, रविकांत राय, डॉक्टर आसुतोष पांडे, अनिल शास्त्री, अल्पना निषाद, मुमताज अंसारी, अक्षयवीर यादव, क्रांती शुक्ला, अथर आलिम, रविन्द्र प्रताप चौधरी, सुनील शास्त्री, वैष्णवी राय, मनीष मिश्रा, अशफाक अहमद, राजेश राकेश, प्रमोद तिवारी, संदीप सिंह, अराधाना मिश्रा मोना, इमरान प्रतापगढ़ी, विजय पासी, दीपक सिंह, मोहम्मद फतेज बहादुर, राहुल गांधी, राजकुमार यादव, फिरोज अहमद, डीपी सिंह, डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, सुप्रिया श्रीनाथ, आलोक प्रसाद और विश्व विजय सिंह शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.