इस दीपावली घर जाने वालों को होगी सुविधा, इन रूटों पर चलेंगी 195 अतिरिक्त बसें, पूरी जानकारी

नोएडा से खास खबर : इस दीपावली घर जाने वालों को होगी सुविधा, इन रूटों पर चलेंगी 195 अतिरिक्त बसें, पूरी जानकारी

इस दीपावली घर जाने वालों को होगी सुविधा, इन रूटों पर चलेंगी 195 अतिरिक्त बसें, पूरी जानकारी

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : इस दीपावली योगी आदित्यनाथ ने नोएडा की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अब नोएडा में किसी भी व्यक्ति को घर जाने में कोई दिक्क्तें नहीं होगी। परिवहन विभाग ने दीपावली पर लंबे रूटो पर बसें चलाने और बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इससे त्यौहारों पर घर जाने वाले लोगों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। 

नोएडा में मोरना डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि दिवाली पर मोरना डिपो से 1 से 10 नवंबर तक लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत यूपी के सभी बड़े शहरों के लिए 122 बसें चलाई जाएंगी। साथ ही पश्चिम यूपी के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा समेत कई शहरों के लिए 73 बसों के फेरे दोगुने किये जायेंगे। लंबी दूरी के लिए सीएनजी बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। त्यौहार पर अब किसी को घर जाने के लिए बस में जगह न मिल पाने का मलाल नहीं रह जायेगा। सभी बसें नोएडा के सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो से चलाई जाएंगी।

लम्बे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ी
दीपावली पर परिवहन विभाग ने नोएडा डिपो से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य लंबे रूटों पर बस चलाने का फैसला लिया है। नोएडा से चलने वाली 30 फीसदी बसों को बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय परिवहन विभाग ने हर साल दीपावली पर बसों में भीड़ को देखते हुए लिया है। लंबे रूट पर बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी और बिना किसी परेशानी के त्यौहारों पर अपने घर पहुंच पाएंगे। 

नोएडा डिपो पर तेजी से हो रहा काम
लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सीएनजी की कमी के कारण नोएडा के बजाय दिल्ली से बस पकड़नी पड़ती थी। इस समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली के अवसर पर मोरना डिपो से लंबी दूरी की बसों को चलाया जाएगा। जिसके लिए अच्छी कंडीशन वाली बसों को दौड़ाया जाएगा। सोमवार से बसों पर नंबर और खड़े होने की जगह  चयनित आदि के साइन बोर्ड लगाने शुरू कर दिए गए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.