हजारों किसानों ने डॉ महेश शर्मा के घर का घेराव किया, सांसद ने एक हफ्ते की मांगी मोहलत

BREAKING : हजारों किसानों ने डॉ महेश शर्मा के घर का घेराव किया, सांसद ने एक हफ्ते की मांगी मोहलत

हजारों किसानों ने डॉ महेश शर्मा के घर का घेराव किया, सांसद ने एक हफ्ते की मांगी मोहलत

Tricity Today | महेश शर्मा के घर का घेराव

Noida News : नोएडा के 81 गावों के हजारों किसानों ने आज गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा के आवास का घेराव किया। सुबह भारी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान हरौला बारात घर से उनके आवास की तरफ निकले थे। पूरे रास्ते उन्होंने नोएडा प्राधिकरण और सीईओ ऋतु महेश्वरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

सांसद डॉ महेश शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इसी महीने 8 नवंबर तक उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वह प्राधिकरण और शासन स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह 8 नवंबर को खुद किसानों के साथ बैठेंगे। सारी मांगों का स्थाई समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद एक बार फिर किसान हरौला बारात घर की तरफ लौट रहे हैं।

ट्राइसिटी टुडे से खास बातचीत में किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे सुखबीर सिंह खलीफा ने कहा, हमने सांसद से अपनी समस्याएं रखी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 8 नवंबर तक इनका हल कर लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि वह किसानों की पीड़ा जानते हैं। उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

किसान नेता ने कहा, इसलिए हमने आज उनके घर का घेराव करने के बाद फिर से हरौला बारात घर में प्रदर्शन का फैसला लिया है। सुखबीर खलीफा ने आगे कहा, नोएडा प्राधिकरण हमारे साथ ज्यादती कर रहा है  इसके विरोध में इस बार हम दिवाली भी नहीं मनाएंगे। जब तक 81 गावों के हजारों किसानों की सारी मांगे पूरी नहीं हो जाती,  हमारा संघर्ष चलता रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.