पत्नी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद : पत्नी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

पत्नी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : कुलेसरा गांव से एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।  इस घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने पुलिस को दी है। आरोप है कि पति के विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी भी आरोपी द्वारा दी गई है साथ ही पत्नी की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी आरोपी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुलेसरा में रहता है। आरोप है कि गाजीपुर निवासी संजय यादव उनकी पत्नी का काफी दिनों से पीछा कर रहा है। रास्ते में आते जाते उन्हें छेड़ता है, समाज में बदनामी के डर से वह काफी दिनों से चुप थी पर अब आरोपी ने अपनी हदें पार कर दी है। आते-जाते वक्त वह अभद्र शब्दों का प्रयोग करके उनकी पत्नी को परेशान करता है। पत्नी ने जब मृत्युंजय को यह बात बताई तो वह उसे समझाने के लिए गया, लेकिन आरोपी ने उल्टा पीड़ित के साथ गाली गलौज की साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगा आरोप है विरोध करने पर वह पीड़िता की वीडियो बनाकर बदनाम करने की भी धमकी दे रहा है साथ ही समाज में कहीं का नहीं छोड़ने के लिए भी कह रहा है। 

आरोपी के खिलाफ उक्त धाराओं में केस दर्ज 
ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन के लिए संजय को हिरासत में लिया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.