ओखला बर्ड सेंचुरी में मनाया बाघ माह दिसंबर, वन विभाग अफसर ने दी यह जानकारी

नोएडा : ओखला बर्ड सेंचुरी में मनाया बाघ माह दिसंबर, वन विभाग अफसर ने दी यह जानकारी

ओखला बर्ड सेंचुरी में मनाया बाघ माह दिसंबर, वन विभाग अफसर ने दी यह जानकारी

Tricity Today | ओखला बर्ड सेंचुरी में मनाया बाघ माह दिसंबर

Noida News : नोएडा में स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी में वन विभाग द्वारा बुधवार बाघ माह दिसंबर मनाया गया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर वन प्रभाग द्वारा ओखला पक्षी अभ्यारण्य में बाघों के संरक्षण और संवर्धन और मानव वन्यजीव संघर्ष पर प्रश्नोत्तरी और बहुविकल्पीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बाघों के बारे में अधिक जानकारी दी गई।
 
यह जानकारी दी कराई 
बाग माह दिसंबर के कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा बाघों के संरक्षण और संवर्धन के विषय पर भी प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं, इस बारे में भी जागरूक किया गया। 

वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे
इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को नेचरवॉक भी कराई गई। इस कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर वन विभाग प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी ओखला पक्षी विहार अरविंद कुमार मिश्र के अलावा ओखला पक्षी विहार का समस्त स्टाफ और एचसीएल फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित भी रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.