शादी में मांग पूरी न होने पर दो साल से करते रहे प्रताड़ित, बेटी पैदा होने पर...

नोएडा में दहेज लोभियों की करतूत : शादी में मांग पूरी न होने पर दो साल से करते रहे प्रताड़ित, बेटी पैदा होने पर...

शादी में मांग पूरी न होने पर दो साल से करते रहे प्रताड़ित, बेटी पैदा होने पर...

Google Image | Symbolic Image

Noida News : बदलते समय के साथ लोगों की सोच नहीं बदल पा रही है। दहेज लोभियों की बात की जाए तो वह लगातार नव विवाहितों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिसमें, एक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।   

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में दीपक कुमार ने बताया की वह दिल्ली के रहने वाले है उनकी बहन करिश्मा की शादी साल 2022 में खेड़ा चौगानपुर गांव के विकास से हुई थी। अल्काजार गाड़ी, 11 लाख रुपए नगद, 30 तोला सोना और घर का सामान दिया था। इसके बाद भी उसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुर, सास, पति, जेठ और नंद ने शादी के अगले दिन से ही करिश्मा को परेशान करना शुरू कर दिया। वह शादी में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपए मांगने लगे ऐसा न होने पर वह लगातार करिश्मा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

बेटी ने जन्म देने के बाद बढ़ती मांगे 
दीपक ने बताया कि 2023 में करिश्मा ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल वाले नहीं माने और लगातार करिश्मा को प्रताड़ित करते रहे। समाज के डर से उन्होंने फिर 10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी करिश्मा के ससुराल वालों की मांगे बढ़ती चली गई। 29 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। करिश्मा की पंखे से फंदा लगाकर लटकी मिली। करिश्मा के इस तरह चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है। अब भाई ने पुलिस से गुहार लगाई है।

ससुर और पति गिरफ्तार 
ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई दीपक कुमार की शिकायत के आधार पर पति विकास, ससुर सोमपाल भाटी, सास राकेश, रिंकी, सुनील और अनिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत 498A धारा-323, 304 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961-3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेंट्रल डीसीपी सुनीति ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.