आज होगा बाली का वध और हनुमान पूंछ से जलाएंगे लंका, रविवार के कारण दिखेंगी ज्यादा भीड़

नोएडा की रामलीला : आज होगा बाली का वध और हनुमान पूंछ से जलाएंगे लंका, रविवार के कारण दिखेंगी ज्यादा भीड़

आज होगा बाली का वध और हनुमान पूंछ से जलाएंगे लंका, रविवार के कारण दिखेंगी ज्यादा भीड़

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida : नोएडा स्टेडियम में रामलीला का आयोजन हो रहा है। आज रामलीला मंचन पर बाली का वध होगा। इसके अलावा मंचन पर लंका का दहन किया जाएगा। नोएडा स्टेडियम में चल रही रामलीला में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। नोएडा के लोगों को यह रामलीला काफी पसंद आ रही है। भगवान राम और माता सीता के किरदार को निभाने वालों की भूमिकाओं को देखकर लोगों को काफी खुशी मिलती है। मंचन पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि स्थानीय प्रतिनिधि और अफसर भी नोएडा की रामलीला को देखने जाते हैं।

आज मंचन पर इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा का कहना है कि रविवार को राम हनुमान मिलन, बाली वध, सीता खोज में जाना, रावण हनुमान संवाद और लंका दहन आदि प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आज रविवार का दिन होने के कारण ज्यादा भीड़ हो सकती है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। एंट्री गेट पर पुलिस बल तैनात होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं के लिए अलग से बंदोबस्त किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.