दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत इन रास्तों का बढ़ा टोल, पांच प्रतिशत तक इजाफा

नोएडा एनसीआर वालों के लिए काम की खबर : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत इन रास्तों का बढ़ा टोल, पांच प्रतिशत तक इजाफा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत इन रास्तों का बढ़ा टोल, पांच प्रतिशत तक इजाफा

Google Image | Symbolic Image

Noida News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) और ईस्टर्न पेरिफेरल पर सफर करने वालों के लिए काम की खबर है। आज रात (रविवार) 12 बजे से सफर करना महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने मौजूदा टोल दरों में पांच फीसदी का इजाफा कर दिया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 91 (National Highway 91) के लुहारली टोल प्लाजा (Luharli toll plaza) से आने जाने वाले वाहन चालकों को लगभग चार प्रतिशत ज्यादा टोल भरना होगा। लोगों को एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल की दरें बढ़ाई 
राष्ट्रीय राजमार्ग 91 के लुहारली टोल प्लाजा से आने जाने वाले वाहन चालकों को अधिक टोल का भुगतान करना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल की दरों में लगभग चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुहारली गांव के पास टोल प्लाजा बना हुआ है। राजमार्ग चार लाइन का है, जबकि 6 लाइन के लिए राजमार्ग पर कार्य चल रहा है। फिलहाल राजमार्ग पर एक तरफ की यात्रा के चार पहिया वाहन के लिए 75 रुपये और दोनों तरफ की यात्रा के लिए 215 रुपये लगते थे। वहीं, मेरठ-एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से रसूलपुर तक कार का टोल अब 110 रुपये देने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहन का टोल 180 रुपये देना होगा। एक अप्रैल से अब दोनों तरफ की यात्राओं में पांच-पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। 

लुहारली टोल से बचने के लिए लोग गांव से जाते है 
इन टोल प्लाजा से लगभग रोजाना 20 हजार के करीब वाहन आते-जाते हैं। करीब 30 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होती है। गौरतलब है कि लुहारली टोल प्लाजा से पीछे गांव के रास्ते से कुछ वाहन चालक टोल बचाने के लिए वाहनों को निकाल लेते हैं। इन वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। इस कारण टोल प्लाजा प्रबंधन ने गांव के रास्ते पर स्कैनर लगाए हैं।

पिछले साल भी बढ़ा था किराया 
टोल प्रबंधन ने पिछले साल भी टोल प्लाजा पर दरों में वृद्धि की गई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 91 दिल्ली कानपुर राजमार्ग के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह राजमार्ग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल भी काफी फेमस है। टोल के बढ़ जाने से लोगों की जेब ढीली होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.