नोएडा और दिल्ली के बीच आसान होने जा रहा सफर, इस ख़ास प्रोजेक्ट पर 128 करोड़ रुपये खर्च कर रही यूपी सरकार

बड़ी खबर : नोएडा और दिल्ली के बीच आसान होने जा रहा सफर, इस ख़ास प्रोजेक्ट पर 128 करोड़ रुपये खर्च कर रही यूपी सरकार

नोएडा और दिल्ली के बीच आसान होने जा रहा सफर, इस ख़ास प्रोजेक्ट पर 128 करोड़ रुपये खर्च कर रही यूपी सरकार

Google Image | डीएनडी फ्लाईओवर

Noida News : नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा आने का सफर आसान होने जा रहा है। जल्द ही डीएनडी फ्लाईओवर पर जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। डीएनडी सड़क मार्ग से आश्रम फ्लाईओवर तक कार्य 50% प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। सड़क मार्ग का कार्य तेजी से चल रहा है। 6 महीने के भीतर परियोजना का काम पूरा हो जाएगा। 24 दिसंबर 2019 को इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था।

इस परियोजना के पूरा होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दिल्ली से आने जाने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। छह लेन के इस फ्लाईओवर में तीन लेन आश्रम से डीएनडी जाने के लिए होगी और तीन लेन डीएनडी से आश्रम आने के लिए सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। अक्सर शहर के लोगों को दिल्ली जाने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर का सहारा लेते है। ऐसे में दिल्ली आने जाने वाले लोगों को काफी बार जाम से जूझना पड़ता है। इस योजना के बाद लोग बगैर जाम में फंसे नोएडा आ जा सकेंगे। 

ग्रेटर नोएडा के यात्री या दफ्तर का आवागमन करने वाले शहर के लोग दिल्ली जाने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं। आईटीओ व सराय काले खां से साऊथ दिल्ली जाने वालों को जाम से जूझना पड़ता है। लोगों को कई बार दफ्तर आने-जाने में देर हो जाती है।  इस निर्माण कार्य में करीब 128 करोड रुपए खर्च होंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से एम्स,सफदर जंग,एस्कार्ट व अपोलो अस्पताल आने-जाने वाले यात्रियों को अभी जाम में जूझना पड़ता है। जल्द ही आश्रम तक लोग सीधा बिना रुके आ जा सकेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.