नोएडा की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, दो सांड ने भाजपा नेता को किया घायल, इलाज के दौरान मौत

दर्दनाक हादसा : नोएडा की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, दो सांड ने भाजपा नेता को किया घायल, इलाज के दौरान मौत

नोएडा की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, दो सांड ने भाजपा नेता को किया घायल, इलाज के दौरान मौत

Google Image | संजय झा

Noida News : दो सांड की लड़ाई में एक भाजपा नेता की मौत हो गई। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष बीते दिनों नोएडा सलारपुर गांव से अपनी नौकरी के लिए जा रहा था। उसी दौरान दो सांड आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते सांड ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को टक्कर मार दी। इस हादसे में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने वाला संजय झा सलारपुर गांव में रहता था। संजय झा 14 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे अपने घर से नौकरी के लिए निकला था। उसी दौरान फैमिली नर्सिंग होम के पास 2 सांड आपस में लड रहे थे। लड़ते-लड़ते संजय झा को सांड ने टक्कर मार दी। इस हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसको सेक्टर-41 में स्थित प्रयाग अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां पर बीती रात को भाजपा नेता की मौत हो गई है।

संजय की मौत के बाद उनके घर में मातम छाया हुआ है। संजय के एक 18 साल की लड़की और एक 16 साल का लड़का है। उनके परिजनों और कुछ संगठनों ने संजय के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। कुछ लोगों ने तो इसमें नोएडा प्राधिकरण की भी गलती बताई है। लोगों का कहना है कि प्राधिकरण आवारा पशुओं पर ध्यान नहीं देता है। जिसकी वजह से ऐसी घटना होती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.