दो कॉल सेंटर का पर्दाफाश, बेरोजगारों को शिकार बनाने वाले 4 गिरफ्तार

नोएडा : दो कॉल सेंटर का पर्दाफाश, बेरोजगारों को शिकार बनाने वाले 4 गिरफ्तार

दो कॉल सेंटर का पर्दाफाश, बेरोजगारों को शिकार बनाने वाले 4 गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : थाना फेस-1 पुलिस ने लोगों के साथ ठगी करने वाले दो कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

पहला मामला 
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने गुरुवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर-16 में छापेमारी की। यहां से अरुण कुमार और शान मोहम्मद नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग कॉल सेंटर के माध्यम से विभिन्न लोगों से संपर्क करते थे और उनका लकी ड्रा निकलने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे।

दूसरा मामला
उन्होंने बताया कि सेक्टर-16 में चल रहे एक अन्य काॅल सेंटर का पर्दाफाश कर थाना फेस-वन पुलिस ने संदीप और जावेद को गिरफ्तार किया है। ये लोग नौकरी की तलाश में घूम रहे बेरोजगारों के दस्तावेज हासिल करके, उसके सहारे विभिन्न बैंकों में खाता खुलवा थे। साइबर क्राइम करने वाले लोगों को बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट का डोंगल और हार्ड डिक्स आदि बरामद किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.