होली पर नोएडा डिपो से 2 लाख यात्रियों ने किया सफर, सरकार की झोली में डालें करोड़ों रुपए

अच्छी खबर : होली पर नोएडा डिपो से 2 लाख यात्रियों ने किया सफर, सरकार की झोली में डालें करोड़ों रुपए

होली पर नोएडा डिपो से 2 लाख यात्रियों ने किया सफर, सरकार की झोली में डालें करोड़ों रुपए

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida : होली के त्यौहार में एनसीआर के लाखों लोगों ने अपने घर जाने के लिए मोरना बस डिपो का सहारा लिया। खास मुहिम के तहत मेरठ, मुज़फ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, आगरा, लखनऊ आदि जगहों के लोगों को घर पहुंचाने के लिए डिपो दिन रात जुटा रहा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अनेकों जिलों में बीते 1 सप्ताह में 2 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया है। 40 हजार के करीब यात्री वापस नोएडा आ चुके हैं। डिपो फिलहाल लोगों को वापस शहर में पहुंचाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

6.4 लाख किमी का सफर
एआरएम एमपी सिंह ने बताया कि त्योहारों में अक्सर लाखों लोग नोएडा डिपो पहुंचकर यहां से बस पकड़ते हैं। इस बार यात्रियों के लिए खास तरीके के इंतजाम किए गए थे। शहर के लोग होली के दौरान लाखो की संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने घर के लिए निकले थे। फिलहाल इनकी वापसी के लिए होली प्रोत्साहन योजना के तहत 22 मार्च तक डिपो की सभी बसें यात्रियों की सेवा के लिए 24 घंटे चलती रहेंगी। इस योजना के तहत अब तक डिपो की 155 बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाकर 6.4 लाख किमी का सफर तय किया है।

चालक और परिचालकों का योगदान
एआरएम ने कहा कि 2 साल से कोरोना की मार की वजह से त्योहारों में यात्री थम गए थे। लेकिन इस बार मोरोना डिपो ने 1 सप्ताह के अंतर्गत 2.32 करोड़ रुपए सरकार की झोली में डाले हैं। जो कि पिछली बार से भी 60 फ़ीसदी अधिक है। 16 मार्च को डिपो से 40 हजार लोगों ने बस पकड़ी थी। उन्होंने कहा कि जो भी कुछ डिपो ने हासिल किया है, उसमें सबसे अधिक योगदान चालक और परिचालकों का है। इस महीने के अंत में चालक और परिचालकों को सम्मानित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.