से दो जवान लड़कियां गायब, खोजने में जुटी पुलिस

नोएडा से दो जवान लड़कियां गायब, खोजने में जुटी पुलिस

से दो जवान लड़कियां गायब, खोजने में जुटी पुलिस

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि इलाके के सदरपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि दीपक मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने उनकी 22 वर्षीय बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।     

थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने भी अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी सेक्टर-46 के ए-ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने जाती थी और वह कल से लापता है। दोनों मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.