पंकज सिंह के नेतृत्व में नोएडा भाजपा ने मतदाता पंजीकरण अभियान में झोंकी ताकत, एक दिन में साढ़े नौ हजार फार्म जमा हुए

नोएडा में मतदाता पंजीकरण अभियान पंकज सिंह के नेतृत्व में नोएडा भाजपा ने मतदाता पंजीकरण अभियान में झोंकी ताकत, एक दिन में साढ़े नौ हजार फार्म जमा हुए

पंकज सिंह के नेतृत्व में नोएडा भाजपा ने मतदाता पंजीकरण अभियान में झोंकी ताकत, एक दिन में साढ़े नौ हजार फार्म जमा हुए

Tricity Today | नोएडा में मतदाता पंजीकरण अभियान

रविवार को नोएडा में सेक्टर-12 मार्किट, सेक्टर-8, 20, 27, 110, ग्राम चौड़ा, मोरना, सलारपुर, सदरपुर कॉलोनी, श्रमिक कुंज, चोटपुर आदि जगहों पर नोएडा भाजपा ने कैम्प लगाए गए हैं। इन कैम्पों में नोएडा के विधायक पंकज सिंह और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमल बाथम पहुंची। मतदाताओं से मुलाकात की। अपील की कि अपना वोट बनवाएं। मतदान प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति का राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक दायित्व है।

विधायक पंकज सिंह ने सभी लोगों को नई वोट बनाने के लिए जागरूक किया। सभी कार्यकर्ताओं को हर तरह से लोगों का सहयोग देने के लिए कहा है। विमला बाथम ने बताया कि नोएडा में सभी सेक्टर और सोसाइटी के निवासी ऑनलाइन भी वोट बनवा सकते हैं, जो आज के समय सबसे सरल तरीका है। सभी कैम्प नोएडा महानगर भाजपा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में लगाए गए।

उन्होंने नोएडा के सभी कार्यकर्ताओं और निवासियों को इस देशहित के काम में सहयोग करने के लिए ध्यावाद दिया। बताया कि 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु के होने वाले सभी युवा वोट बनवा सकते हैं। साथ इस अभियान में अब तक करीब 9500 वोट के फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल अफसरों की मदद की। बीएलओ के माध्यम से फॉर्म जमा किए हैं। ऑनलाइन भी मतदाता फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। यह अभियान भजपा नोएडा महानगर के सभी 8 मंडलों में चलाया जा रहा है। 

इस मौके पर सभी जिला महामंत्री उमेश त्यागी (मतदाता प्रमुख), गणेश जाटव, डिंपल आनंद, चन्दगीराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, सूरजपाल, राम मेहर कौशिक, गोपाल गौर, लोकेश कश्यक, बबलू यादव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला मंत्री प्रमोद बहल, चमन अवना, उमेश यादव, मनोज चौहान, रमेश शेखर, शशिधर उपाध्याय, ओमपाल सिंह, राजकुमार चौहान, सत्यनारायण, गौतम शर्मा, मांगेराम, कजीत पांडेय, निर्मल सिंह आदि लोग उपस्थिति रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.