देश के सबसे टफ एग्जाम में लहराया परचम, देखिए पूरी लिस्ट

UPSC के टॉपर बने यूपी के आदित्य श्रीवास्तव : देश के सबसे टफ एग्जाम में लहराया परचम, देखिए पूरी लिस्ट

देश के सबसे टफ एग्जाम में लहराया परचम, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | Topper Aditya Srivastava

Noida /Lucknow News : यूपीएससी मेन्स 2023 का फाइनल रिजल्ट (UPSC Mains 2023 final result) यूपीएससी ने जारी कर दिया गया है। 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक चली इंटरव्यू की प्रक्रिया के बाद यह रिजल्ट फाइनल हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को 1 बजे के करीब घोषित की है। जिस भी छात्र ने इंटरव्यू दिया था वो UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीएससी की इस परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव (Topper Aditya Srivastava) ने टॉप किया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर 
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। उन्होंने पहला रैंक हासिल किया है। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 में कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। साथ ही दूसरे स्थान पर अनिमेश प्रधान रहे हैं। जबकि तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं। इसके अलावा चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार और पांचवां स्थान रुहानी ने हासिल किया है। इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा ग्रुप ए और ग्रुप बी में नियुक्ति के लिए कुल 1016 नामों को सलेक्ट किया गया है। 
Image
कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव 
कानपुर से पूरा किया है। बता दें कि आदित्य 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और इस साल उन्होंने परीक्षा पास करके पहली रैंक हासिल की है। 2022 में उनकी UPSC में 236वीं रैंक आई थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बता दें कि आदित्य ने अपनी शुरुआती शिक्षा सीएमएस, लखनऊ से पूरी की। फिर 2019 में IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। उसके बाद वह बेंगलुरु में एक अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक, गोल्डमैन सैक्स में नौकरी करने लगे। उन्होंने वहां 15 महीने ही काम किया। उन्होंने यूपीएससी सीएसई की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी।

9 अप्रैल 2024 तक इंटरव्यू की प्रक्रिया चली
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन पिछले साल 1 फरवरी को जारी किया गया था। जिसके बाद 21 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे। आवेदन के बाद बाद 28 मई को प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रीलिम्स परीक्षा के बाद 12 जून को इसका रिजल्ट जारी हुआ था। प्रीलिस्म पास करने वाले स्टूडेंट्स ने मेन्स दिया जो कि 15 से 24 सितंबर तक आयोजित किया गया था। जिसके बाद इसका रिजल्ट 8 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों ने इंटरव्यू में हिस्सा लिया था। 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक इंटरव्यू की प्रक्रिया चली थी।

यूपीएससी टॉपर लिस्ट 
Rank 1: आदित्य श्रीवास्तव
Rank 2:अनिमेष प्रधान
Rank 3: डोनुरु अनन्या रेड्डी
Rank 4:पी के सिद्धार्थ रामकुमार
Rank 5: रुहानी
Rank 6: सृष्टि डबास
Rank 7: अनमोल राठौड़
Rank 8: आशीष कुमार
Rank 9: नौशीन
Rank 10: ऐश्वर्यम प्रजापति

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.