सैलानी पक्षियों का लगेगा जमघट, पर्यटक लेंगे चहचहाहट-सुंदरता का आनंद 

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में यूपी नेचर-बर्ड फेस्टिवल : सैलानी पक्षियों का लगेगा जमघट, पर्यटक लेंगे चहचहाहट-सुंदरता का आनंद 

सैलानी पक्षियों का लगेगा जमघट, पर्यटक लेंगे चहचहाहट-सुंदरता का आनंद 

Google Photo | Symbolic

Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड (Surajpur Wetland) में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रकृति और पक्षी महोत्सव (Nature and Bird Festival) का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। यहां पर अकेले यूपी के ही 500 ये ज्यादा प्रजातियों के पक्षी आते हैं। इसमें से कुछ यहीं की प्रजाती हैं तो कुछ साइबेरियन और कुछ अन्य देशों से यहां प्रवास करने आते है। ये समय उनके यहां प्रवास का है। बुधवार को ओखला बर्ड सेंचुरी में प्रेस वार्ता के दौरान पर्यावरण, वन जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक ने यह जानकारी दी है। वेटलैंड में प्रवेश निशुल्क
पर्यावरण, वन जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक ने एनसीआर में नोएडा सबसे सुंदर और तेजी से उभरता हुआ शहर है। यहां आने वाले प्रतिभागियों को सूरजपुर वेटलैंड को अपना घर कहने वाली असंख्य पक्षी प्रजातियों को देखने और उनके बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस फेस्टिवल में पर्यटकों की मौजूदगी के अलावा वन्यजीव पर्यटन, प्रकृति संरक्षण और फोटोग्राफी जैसे कई आयोजन होंगे। इसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर विशेषज्ञ और सैलानियों के भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वेटलैंड में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। यहां कोई भी आ सकता है और महोत्सव में शिरकत कर सकता है। इसके अलावा पक्षियों के बारे में जानकारी ले सकता है।
पक्षियों की पहचान
मंत्री केपी मलिक ने कहा कि इस फेस्टिवल का उद्देश टूरिज्म को बढ़ावा देना है। सूरजपुर वेट लैंड में पक्षियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से चल रही संरक्षण परियोजनाओं और पहल के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र के बर्ड विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों की पहचान, संरक्षण और प्रकृति फोटोग्राफी पर आकर्षक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यहां आयोजित होने वाले फेस्टिवल में रिटायर्ड अधिकारियों, अनुभवी लोगों को बुलाएंगे। उनसे सुझाव लिए जाएंगे। ताकि सूरजपुर और ओखला बर्ड सेंचुरी दोनों में जो भी सुधार हो सकता है, उसे किया जाए। इन प्राकृतिक वेटलैंड को और ज्यादा सुंदर बनाया जा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.