शिकागो से नोएडा पति के साथ आई महिला की होटल में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Noida Breaking : शिकागो से नोएडा पति के साथ आई महिला की होटल में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

शिकागो से नोएडा पति के साथ आई महिला की होटल में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में सनसनीखेज घटना हुई है। अमेरिका से पति के साथ आई महिला की होटल में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी अस्पताल में मौत हो गई। शहर के सेक्टर-26 में स्वास्तिक होटल की घटना है। महिला अपने पति के साथ रुकी थी। हालत बिगड़ने के बाद पति ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। पति ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सेप्टिक शॉक (इन्फेक्शन) नाम की बीमारी से महिला पीड़ित थी।

दो दिन पहले महिला अपने पति के साथ नोएडा आई
नोएडा पुलिस ने बताया कि दो पहले ही यूएस से महिला अपने पति के साथ आई थी। महिला का पति विलियम थॉमस नोएडा में एक कंपनी में काम करता है। दोनों अभी नोएडा के थाना-20 क्षेत्र के सेक्टर-26 में स्थित होटल में ठहरे थे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। होटल के स्टाफ से बात की है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.