बाइक पर घूम-घूमकर बेचती थी बेचती थी नशा, बुलंदशहर से आई थी सपने पूरे करने, लेकिन बन गई तस्कर

मिलिए नोएडा की इस सुंदरी से : बाइक पर घूम-घूमकर बेचती थी बेचती थी नशा, बुलंदशहर से आई थी सपने पूरे करने, लेकिन बन गई तस्कर

बाइक पर घूम-घूमकर बेचती थी बेचती थी नशा, बुलंदशहर से आई थी सपने पूरे करने, लेकिन बन गई तस्कर

Google image | symbolic photo

Noida News : कुछ लड़कियां अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चलाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलवाने जा रहे हैं जो गांजा बेचने के लिए बाइक चलाती थी। इस लड़की को सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की के कब्जे से 600 ग्राम गांजा और एक बाइक भी बरामद की है। इस बाइक पर सवारी करके युवती नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर गांजे की सप्लाई करती थी।
 
बुलंदशहर की रहने वाली है वर्षा

पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान वर्षा निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है, जो फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहती है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एक युवती बाइक पर बैठकर नोएडा शहर में घूमती है और गांजे की सप्लाई करती है। पुलिस ने बताया कि यह लड़की अधिकतर कॉलेज के बच्चों को गांजे की सप्लाई करती थी। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की उम्र कुल 21 वर्ष है। उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा और एक बाइक बरामद हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.