उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया दीपोत्सव, ऐतिहासिक पल के बने साक्षी

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव :  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया दीपोत्सव, ऐतिहासिक पल के बने साक्षी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया दीपोत्सव, ऐतिहासिक पल के बने साक्षी

Tricity Today | उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया दीपोत्सव

Noida News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भारतवर्ष के गौरवपूर्ण दिवस सोमवार 22 जनवरी-2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस के इस ऐतिहासिक पल पर सुनील गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष, एनसीआर अध्यक्ष और चेयरमैन नोएडा ) की अध्यक्षता में गंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स सेक्टर-29 में दीपोत्सव का आयोजन किया। 

1100 दीप हुए प्रज्ज्वलित
दीपोत्सव में संस्था के सदस्यों के साथ विभिन्न मार्केट के अध्यक्ष, महासचिव समेत शहर के प्रतिष्ठित व्यावसायिक हस्तियों समेत तकरीबन 300 लोगों ने अपनी भागीदारी की। समारोह में महिला विंग द्वारा फूलों एवं रंगों से विभिन्न रंगोलियां तैयार की गईं। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यता प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। प्रभु श्रीराम के भक्तिमय संगीत के साथ 1100 से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित कर ढोल नगाड़ों के साथ झूमते गाते लोगों ने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद वितरण कर समारोह का आनंद लिया।

इनकी रही उपस्थित
समारोह में संजय जैन अध्यक्ष, सुधीर पोरवाल महासचिव, नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र चोपड़ा उपाध्यक्ष, डॉ. वीके गुप्ता सीएमडी सुमित्रा हॉस्पिटल, रविकांत मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल एवरग्रीन, सुरेश गुप्ता, विकास बंसल, संजय गुप्ता रामाज्ञा ग्रुप, गुड्डू यादव, जितेंद्र अंबावत, रमाकांत गर्ग, मनोज गुप्ता, फूल सिंह यादव, विक्रम सेठी, सुरेंद्र गर्ग, गोविंद अग्रवाल, राहुल भाटिया, अमित पोरवाल,  कुम्मु जोशी भटनागर, सीमा रावत, आशा पोद्दार, रेनू बाला शर्मा, इंदु यादव, उषा थापा, वंदना शर्मा, अंजू चौहान, निमिषा नेगी, मंजू शर्मा समेत व्यापार मंडल के अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सुमित मोदी अध्यक्ष, संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष, सुधीर पोरवाल महासचिव, रमाकांत गर्ग कोषाध्यक्ष, नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एवं समस्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.