एनईए अध्यक्ष पद पर सातवीं बार जीत का परचम लहराने को तैयार विपिन मल्हन, साल 2011 से हैं काबिज

Noida News : एनईए अध्यक्ष पद पर सातवीं बार जीत का परचम लहराने को तैयार विपिन मल्हन, साल 2011 से हैं काबिज

एनईए अध्यक्ष पद पर सातवीं बार जीत का परचम लहराने को तैयार विपिन मल्हन, साल 2011 से हैं काबिज

Tricity Today | एनईए सभागार में नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।

Noida News :  नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर साल 2011 से काबिज विपिन मल्हन सातवीं बार दावा ठोकने को तैयार हैं। उनके समर्थक एक बार फिर उनकी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव का ऐलान होने के साथ ही उद्यमियों की सबसे पुरानी और बड़ी संस्था में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। 

आमसभा में पेश किया लेखा-जोखा
सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में एनईए के महासचिव वीके सेठ ने पिछली आम साधारण सभा के मिनिट्स प्रस्तुत किए। कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन ने वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

20 जनवरी को होगा एनईए का चुनाव
 
एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने सभी उद्यमी साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम चाहते हैं कि युवा उद्यमी आगे आएं और साल 1978 से स्थापित इस संस्था को अपनी नई सोच से आगे बढाएं। उन्होंने कहा कि एनईए चुनाव हमेशा समय पर होते रहे हैं। इस बार भी समय पर ही होगें। उन्होंने चुनाव की तारीख का ऐलान किया। उपस्थित उद्यमी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुभाष सिंधल, अनिल अग्रवाल, योगेष आनन्द, राकेश कत्याल और झुमा विश्वास नाग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। आपसी विचार विमर्श के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने 20 जनवरी 2024 को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। 
 
शुल्क में भारी कटौती
अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि उनकी मंशा है कि चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसलिए शुल्क में भारी कटौती की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने की फीस पदाधिकारियों के लिए 11,000 से घटाकर 2100 रुपए कर दी गई है। ईसी मेंबर के लिए फीस 5000 से घटाकर 1100 रुपए और फार्म का मूल्य 500 से घटाकर 100 रुपए कर दी गई है। 

इन्होंने बढ़ाई आमसभा की शोभा
आमसभा में एनईए के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चुघ, राकेश कत्याल, अनूप भण्डारी, योगेश आनन्द तथा पूर्व महासचिव प्रदीप मेहता ने विचार व्यक्त किए। सदस्यों ने विपिन कुमार के कार्याें की सराहना की। आमसभा में एनईए के मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव के अलावा सभी पदाधिकारी, ईसी मेंबर तथा भारी संख्या में एनईए के सदस्य मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.