विशाल शर्मा ने दुजाना गांव का नाम किया रोशन, बने सहायक कमांडेंट

गर्व की बात : विशाल शर्मा ने दुजाना गांव का नाम किया रोशन, बने सहायक कमांडेंट

विशाल शर्मा ने दुजाना गांव का नाम किया रोशन, बने सहायक कमांडेंट

Tricity Today | विशाल शर्मा

Greater Noida|Ghaziabad News : गाजियाबाद के कविनगर निवासी विशाल शर्मा ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सहायक कमांडेंट के पद पर चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित परिणामों में विशाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 45वीं रैंक हासिल की है। विशाल की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

डीपीएसजी स्कूल से की पढ़ाई 
मात्र 23 वर्ष की आयु में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विशाल ने वर्ष 2023 में जम्मू आईआईटी से बीटेक की उपाधि प्राप्त की थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीपीएसजी स्कूल से पूरी की थी। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए 6 अगस्त 2023 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद 13 मई से 14 जून 2024 के बीच साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कुल 312 युवाओं का चयन इस पद के लिए किया गया है।

कांग्रेस पार्टी के नेता है पिता
विशाल के पिता सुभाष चंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के दुजाना गांव के निवासी हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि विशाल की उपलब्धि गाजियाबाद और नोएडा के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है और दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.