एक कमरे से शुरू किया व्यापार, आज 57वें अमीर इंसान, जानिए दिलचस्प कहानी

नोएडा में उद्योग के बादशाह विवेक चांद सहगल : एक कमरे से शुरू किया व्यापार, आज 57वें अमीर इंसान, जानिए दिलचस्प कहानी

एक कमरे से शुरू किया व्यापार, आज 57वें अमीर इंसान, जानिए दिलचस्प कहानी

Google Image | विवेक चांद सहगल

Noida News : देश के लोग उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में अपने सपनों को साकार करने के लिए आते हैं। नोएडा में मेहनत और लगन के दम पर कई उद्योगपतियों ने कामयाबी के आसमान को छूने में कामयाबी हासिल की है। कुछ ऐसे भी कारोबारी हैं, जिनकी जड़ें नोएडा में हैं, लेकिन शाखाएं पूरी दुनिया में फैली हुई हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक कामयाब कारोबारी की दिलचस्प कहानी बताने जा रहे हैं। जिन्होंने साल 1971 में सेक्टर-1 स्थित छोटे से कमरे में चांदी का कारोबार शुरू किया था, जो अब भारत के 57वें सबसे बड़े अमीर और दुनिया के 750वें नंबर के अरबपति बन गए हैं।

विवेक चांद सहगल की कहानी
ये कहानी उद्योग समूह के मालिक विवेक चांद सहगल की है। नोएडा से शुरू कारोबार आज पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर चल रहा है। चांद सहगल को दुनिया की तमाम रेटिंग कंपनियों ने भारत का 57वां सबसे अमीर आदमी घोषित किया है। उनकी नेटवर्थ 861 अरब रुपये आंकी गई है। अकेले नोएडा शहर में इस समूह की एक दर्जन से अधिक फैक्ट्री स्थापित हैं। चांद सहगल मदरसन सुमी सिस्टम लिमिटेड (Motherson Sumi System Ltd) के मालिक हैं। ये शहर में सबसे बड़ा समूह है। कंपनी ऑटो पार्ट्स यानि अलग-अलग प्रकार के वाहनों का ऑटो पार्ट्स बनाने का काम करती है।

नामी ऑटो पार्ट्स कंपनी
मदरसन सुमी सिस्टम लिमिटेड आज दुनिया की नामी ऑटो पार्ट्स कंपनी है। इसी कंपनी ने चांद सहगल को दुनिया के प्रमुख अरबपतियों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। विवेक चांद सहगल ने साल 1971 में अपने परिवार के साथ मिलकर चांदी का कारोबार शुरू किया था। लेकिन, इस कारोबार में सहगल परिवार को मुनाफा नहीं हुआ। अधिक घाटा होने के कारण कारोबार ठप पड़ गया। इसके बाद चांद सहगल ने ऑटो पार्ट्स बनाने का काम शुरू किया। यह व्यापार उन्होंने अपनी माता के साथ शुरू किया था। इसी कारण कंपनी का नाम मदरसन (Motherson) रखा गया। फिलहाल मदरसन से दो लाख कर्मचारी जुड़े हुए हैं। वहीं, तमाम बड़े समझौते के बाद मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में तेजी आ रही है। शेयरों में यह तेजी एक बड़ी डील के बाद आई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.